छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बीजापुर स्थित पोटाकेबिन पहुंचकर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विभिन्न कक्षों में पहुंचकर बच्चों से पढ़ाई, मध्यान्ह भोजन सहित मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए चर्चा करते हुए प्रतिदिन नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने की बात कही। परिसर में गड्ढों में पानी का जमाव न हो इसलिए सभी संस्थाओं में नाली निर्माण, बजरी गिट्टी, मुरूम इत्यादि से गड्ढों का भराव करने, परिसर को साफ-सुथरा रखने झाड़ियों की कटाई सहित स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
15 Jul 2024 03:27PM,by: Tikendra Sinha
बस्तर संभाग में मलेरिया के मामलों में 50 फीसदी की कमी आई है। मलेरिया के वार्षिक परजीवी सूचकांक दर के अनुसार, 2018 में छत्तीसगढ़ में मलेरिया की दर 2.63 फीसदी थी जो 2023 में घटकर 0.99 फीसदी रह गई है। इसी तरह बस्तर में यह दर 16.49 फीसदी से घटकर 7.78 फीसदी रह गई है। बस्तर में अब आधे ही रह गए मलेरिया के मामले
15 Jul 2024 02:39PM,by: Tikendra Sinha
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर के शंकर नगर में एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया। उन्होंने बैंक के अधिकारियों और खाताधारकों को बधाई देते हुए कहा कि एचडीएफसी बैंक ने कम समय में ही अपनी सेवाओं से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हासिल की है। किसी संस्थान के उत्कृष्ट प्रदर्शन में टीम-वर्क की अहम भूमिका होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एचडीएफसी बैंक के अधिकारी और कर्मचारी अपनी बेहतर टीम-वर्क से रायपुरवासियों को अच्छी सेवाएं प्रदान करेंगे।
15 Jul 2024 01:18PM,by: Tikendra Sinha
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के सभा कक्ष में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर खाद्य विभाग के सचिव श्री बसवराजू एस. विशेष सचिव श्री के डी कुंजाम और खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारीगण उपस्थित थे। गुणवत्तापूर्ण चावल पर विशेष ध्यान रखे: खाद्य मंत्री
15 Jul 2024 01:18PM,by: Tikendra Sinha
प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान से किसानों को राहत दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कृषि विभाग के मैदानी अमले के अधिकारियों को इस बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए सभी किसानों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे कि प्राकृतिक आपदाओं से फसल प्रभावित होने पर उन्हें क्षतिपूर्ति मिल सकें।
15 Jul 2024 01:18PM,by: Tikendra Sinha
समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने माना स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया था और वहां रहने वाले वृद्धजनों के मन की बात जानने की कोशिश की थी। इस दौरान कुछ वृद्धजनों ने राजीव लोचन के दर्शन की इच्छा जतायी थी, यह इच्छा जल्दी पूरी हुई कि बुजुर्ग बहुत खुश है।
15 Jul 2024 01:18PM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश के 33 जिलों के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने 552 किलोलीटर केरोसिन उचित मूल्य दुकानों के लिए आबंटन जारी किया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत माह जुलाई 2024 के लिए गैर अनुसूचित क्षेत्रों के गैस कनेक्शनधारी राशनकार्डो में भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत केरोसिन प्रदाय किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डो एवं हॉकर्स के लिए उचित मूल्य दुकानवार ऑनलाईन आबंटन जारी किया गया है।
15 Jul 2024 01:18PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






