छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस अरविंद चंदेल का तबादला मद्रास हाईकोर्ट की जगह अब पटना हाईकोर्ट करने का प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने उन्हें मनचाहा ट्रांसफर देने के आग्रह को ठुकरा कर पटना हाईकोर्ट भेजने का प्रस्ताव दिया है। 15 मार्च को उन्हें बिलासपुर हाईकोर्ट से मद्रास हाईकोर्ट ट्रांसफर का ऑर्डर दिया गया था। लेकिन, उन्होंने मध्यप्रदेश, राजस्थान, इलाहाबाद, पंजाब-हरियाणा और दिल्ली हाईकोर्ट में करने का आग्रह किया था। इसे कॉलेजियम ने ठुकरा दिया। हाईकोर्ट के जस्टिस अरविंद चंदेल का तबादला
21 Mar 2024 10:21AM,by: Tikendra Sinha
किसानों को छग की बीजेपी सरकार फसल मुआवजा देगी। सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर लिखा, बेमौसम बारिश से छत्तीसगढ़ के किसानों को काफी नुकसान हुआ है, ऐसी आशंका है। हमने पहले भी कहा है कि किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार उनके साथ है। किसानों को सरकार देगी फसल मुआवजा
21 Mar 2024 07:53AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित नहीं होने पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लड़ने वाले लोग नहीं मिल रहे हैं। इसलिए उनका प्रत्याशी घोषित नहीं हो रहा है। इन सीटों में भी उन्हें इंडिया गठबंधन को सौंप देना चाहिए. ताकि वह अपने प्रत्याशी उतार सकें। डायरेक्ट फाइट की स्थिति नहीं है। कांग्रेस के पास योग उम्मीदवार नहीं हैं। योग्य उम्मीदवार नहीं है कांग्रेस के पास : अजय चंद्राकर
21 Mar 2024 07:52AM,by: Tikendra Sinha
अंबिकापुर में बांग्लादेशी शरणार्थियों को जमीन देने के नाम पर जमीन घोटाला किया गया हैं। वही इस नए स्कैम के खुलासे के बाद आयकर विभाग ने पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के खिलाफ कार्यवाही के लिए मुख्य सचिव और डीजीपी को भी खत लिखा हैं। सम्भावना जताई जा रही हैं कि सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की अनुमति दे सकती हैं।
21 Mar 2024 05:35AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस नेता रामकुमार शुक्ला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर राजनांदगांव सीट से भूपेश बघेल की टिकट काटने की मांग की हैं। उनका कहना है कि भूपेश बघेल के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद से पार्टी को बदनामी झेलनी पड़ रही है। कांग्रेस नेता ने करी भूपेश बघेल की लोकसभा टिकिट काटने की मांग
21 Mar 2024 04:49AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







