Tikendra Sinha

Generic placeholder image

तिहाड़ जेल में बंद महा ठग सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र लिखकर के कविता पर निशाना साधा है। सुकेश ने अपने पत्र में लिखा है कि के कविता की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी बेनकाब होने जा रहे हैं। सुकेश ने कविता को सलाह देते हुए कहा कि आपको एक ईमानदार सलाह है कि अब भी सब कुछ छिपाने और इस घोटाले के सरगना और गॉडफादर अरविंद केजरीवाल को बचाने की कोशिश करने से कोई फायदा नहीं है। अब आपके सारे भ्रष्टाचार को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। सुकेश ने कहा कि वह कविता का सबसे महान तिहाड़ क्लब में आपका स्वागत करता हूं।  'फिल्म अभी बाकी, अब केजरीवाल की बारी' : सुकेश चंद्रशेखर

19 Mar 2024 05:31AM,
by: Tikendra Sinha