Tikendra Sinha

Generic placeholder image

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए देश वासियों के लिए 85 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक लागत की लगभग छह हजार छोटी-बड़ी रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। रेलवे के बुनियादी ढांचा विकास की इन परियोजनाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ार्म एक पर हुए कार्यक्रम में लगभग 670 से अधिक रेलवे स्टेशनों और अन्य स्थानों से भी वीडियो कॉफ्रेसिंग द्वारा लोग शामिल हुए। राज्यपाल श्री हरिचंदन और मुख्यमंत्री श्री साय ने स्थानीय कार्यक्रम में रायपुर मण्डल की रेल विकास परियोजनाओं के शिलालेखों से पर्दा हटाकर औपचारिक अनावरण किया। इस अवसर पर सांसद श्री सुनील सोनी, मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू श्री राजेश मूणत और ज़िला तथा रेल प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहें। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए अहमदाबाद कमांड सेंटर से हरी झंडी दिखाकर 10 नई वंदे भारत रेल गाड़ियों को भी रवाना किया।

12 Mar 2024 07:32AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीएए लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) की अधिसूचना के तहत अब तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दृढ़ संकल्प से अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आये अल्पसंख्यकों की बड़ी बाधा दूर हुई। सीएए के लागू होने से इन तीनों देशों में उत्पीड़न का शिकार हुए हमारे भाई-बहनों को संबल मिलेगा। उन्हें नागरिकता का लाभ मिलेगा और वे सारी सुविधाएं हासिल कर सकेंगे जो भारत के नागरिक को मिलती हैं। 

12 Mar 2024 04:02AM,
by: Tikendra Sinha