हर मां-बाप का सपना होता है कि उनका बच्चा अच्छे स्कूल में पढ़े। एक अच्छे वातावरण में जीवनयापन करे, शिक्षक, डॉक्टर-इंजीनियर बने, लेकिन कई बार आर्थिक परिस्थिति ठीक नहीं होने के कारण यह सपना अधूरा रह जाता है। यह सपना है मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम करही की 65 वर्षीय श्रीमती सुहावन साहू का। वह अपने पोता-पोती को अच्छे स्कूल में पढ़ाना चाहती थी और उनके भविष्य को संवारना चाहती थी। लेकिन वह अपने आर्थिक परेशानी के चलते यह सपना पूरा नहीं कर पा रही थीं। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के शुरू होने से श्रीमती सुहावन जैसी कई महिलाओं के छोटे-छोटे सपने अब पूरे हो सकेंगे। योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग श्रीमती सुहावन अब अपने पोता-पोती की बेहतर शिक्षा के लिए कर सकेंगी। महतारी वंदन योजना : महिलाओं के सपने होंगे पूरे
10 Mar 2024 05:27AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाज सुधारक और मराठी कवियित्री स्वर्गीय श्रीमती सावित्री बाई फुले की 10 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि श्रीमती फुले ने दलितों की सेवा, महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दी थी। श्रीमती सावित्री बाई फुले ने न सिर्फ खुद पढ़ाई की, बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी शिक्षा के दरवाजे खोले और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती फुले के द्वारा जनचेतना के लिए किये गए कार्य हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
10 Mar 2024 05:27AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए हुए प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी के साथ सर्वश्री विश्व दीपक राई, मनोज मिश्रा,राम साहू, मोहन तिवारी, जितेंद्र शुक्ला , रिजवान खान , शिव वर्मा, मनोज तिवारी, देवेंद्र यादव ,समीर गुप्ता, मोहन मानिकपुरी, राकेश पाठक ,लोकेश जैन, नंदकिशोर गौतम, अजय सिंह ,सुनील आनंद , नारायण तिवारी, रामाधार पटेल, संतोष देवांगन ,युवराज सिंह, स्वप्निल तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यगण उपस्थित थे। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
10 Mar 2024 05:26AM,by: Tikendra Sinha
आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर शरद पवार ने अपना पहला दांव चल दिया है। शरद पवार ने बारामती लोकसभा सीट से अपनी बेटी और मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले के नाम ऐलान कर दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी लोकसभ सीट से अजित पवार अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को भी चुनावी मैदान में उतार सकते हैं।
10 Mar 2024 01:08AM,by: Tikendra Sinha
डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने आज चेन्नई में डीएमके कार्यालय में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और पूर्व कांग्रेस सांसद अजॉय कुमार के साथ बैठक की थी। इस बैठक के बाद ही सीट शेयरिंग के समझौते का ऐलान किया गया। तमिलनाडु : इंडिया गठबंधन के दलों में हुई सीट शेयरिंग
10 Mar 2024 01:08AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









