Tikendra Sinha

Generic placeholder image

राष्ट्र जागरण के साथ ही राष्ट्र निर्माण की कार्य में जुटी हुई, वात्सल्य ग्राम की संकल्पना के साथ बढ़ रही दीदी साध्वी ऋतंभरा का आज छत्तीसगढ़ आगमन हुआ। यहां स्वामी विवेकानंद विमानतल पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से शुभवर्त चाकी, राजेंद्र अग्रवाल, राजा दीवान,अमरजीत सिंह छाबड़ा,अमर बंसल,बसंत अग्रवाल,गोपाल पटवा सहित सैकड़ों सनातनियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने उनका चरण स्पर्श कर अयोध्या में रामलला मंदिर निर्माण की बधाई भी दी. ऋतंभरा यहां 27 फरवरी से 6 मार्च तक मुंगेली के चातरखार में चल रहे शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगी जहां उनका ओजस्वी उद्बोधन होगा। छत्तीसगढ़ पहुंची साध्वी ऋतंभरा

01 Mar 2024 06:58AM,
by: Tikendra Sinha