उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि पढ़ाई के साथ ही खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी विद्यार्थी जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं। जहां खेलकूद से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। वहीं अनुशासन के साथ आपसी समझ और टीम भावना विकसित होती है। संस्कृति गतिविधियों से रचनात्मकता और सामाजिक कौशल और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। वे आज श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में सात दिवसीय राज्य स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘आरोहण - 2024’ के शुभारंभ के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे।
29 Jan 2024 02:50PM,by: Tikendra Sinha
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खास शूटर राजन की हत्या कर दी गई है. शव को जलाकर हरियाणा के यमुनानगर में ठिकाने लगाया गया है। राजन लॉरेंस गैंग का खास शूटर बताया जाता है। इसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं , इस हत्या के पीछे बंबीहा गैंग का हाथ है और आतंकी गैंगस्टर अर्श डल्ला के इशारे पर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ख़ास शूटर का मर्डर
29 Jan 2024 01:23PM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने बार-बार इस्तीफा देकर शपथ लेने पर नीतीश कुमार पर हमला किया है। जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए कहा, "शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार जी अपना मफलर राज भवन में भूल गये। आधे रास्ते से वापिस लौटकर लेने आए तो राज्यपाल जी चौंक गए कि इस बार तो 15 मिनट भी नहीं हुए।" नीतीश कुमार के पलटने पर जयराम रमेश ने कसा तंज
29 Jan 2024 11:22AM,by: Tikendra Sinha
मंड्या जिला प्रशासन ने वहां के राम मंदिर के सामने बने 108 फुट ऊंचे स्तंभ से हनुमान ध्वज उतार दिया। इसके बाद से ही वहां पर बवाल मचा हुआ है। प्रशासन के इस कार्रवाई से गांव के लोग नाराज हो गए और इसका विरोध करने के लिए वहां पर भारी संख्या में पहुंच गए। प्रशासन ने नाराज लोगों की भीड़ की वहां से हटाने के लिए लोगों पर लाठी चार्ज किया और इसके बाद स्तंभ से हनुमान ध्वज हटाकर वहां तिरंगा फहरा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ भाजपा और JDS समेत हिंदू संगठन के सदस्य भी मौदान में उतर गए और विरोध प्रदर्शन किया। कर्नाटक : हनुमान ध्वज को उतारने पर मचा बवाल
29 Jan 2024 11:22AM,by: Tikendra Sinha
दिग्विजय ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए कहा कि चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि मैं राज्यसभा का सदस्य हूं और अभी भी राज्यसभा के कार्यकाल में दो साल से अधिक का समय बाकी है। उन्होंने कहा कि राजगढ़ से उम्मीदवार का फैसला कांग्रेस करेगी। आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने से दिग्विजय सिंह का इनकार
29 Jan 2024 11:22AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








