खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज राजधानी में अपने शासकीय निवास कार्यालय का विधि-विधान से पूजा अर्चना करके प्रवेश किया। मंत्री जी को सतनाम सदन बी-5/5 धरोहर जेल रोड स्थित पुराना वन संरक्षक बंगला वन कालोनी रायपुर आवंटित किया गया है।
21 Jan 2024 01:58AM,by: Tikendra Sinha
जो विधायक विधानसभा में जितना ज्यादा बैठता है। वो विधानसभा में अपने विचार उतने ही बेहतर तरीके से रख पाता है और इस तरह से अपने क्षेत्र का बेहतर प्रतिनिधित्व कर पाता है। यह बात छत्तीसगढ़ विधानसभा में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने विधायकों के दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में कही। श्री बिरला ने इस मौके पर कहा कि सदन संविधान का मंदिर है अतएव सदन के भीतर गरिमापूर्ण आचरण बहुत जरूरी है। विधानसभा के नियमों और संसदीय परंपराओं की जितनी गहराई से जानकारी होगी, अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने में आपको उतना ही लाभ होगा। केवल अपने क्षेत्र की समस्याएं न रखें अपितु राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय परिदृश्य को देखते हुए पूरे प्रदेश से जुड़े मुद्दे विधानसभा में रखें। श्री बिरला ने कहा कि पूर्व में विधानसभा में हुई कार्यवाही का अध्ययन भी विधायकों के लिए काफी उपयोगी होता है। दस्तावेजों का डिजिटलीकरण बहुत उपयोगी है। पुरानी बहसों को सुनने से मुद्दों की समझ गहरी होती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ छोटा राज्य है लेकिन अपने नवाचारों से और नई परंपराओं से यह प्रदेश देश भर में आदर्श राज्य के रूप में स्थापित हो सकता है। विधानसभा के सदस्य के रूप में इसमें आप सभी की अहम भूमिका हो सकती है। छत्तीसगढ़ की प्रशंसा करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गहरी विविधता है। यह छोटा राज्य जरूर है लेकिन अपने लोकाचारों के मामले में, संस्कृति के मामले में बेहद समृद्ध है। इस राज्य के आगे बढ़ने की बहुत सी संभावनाएं हैं। आप सभी दूसरे राज्यों के नवाचारों का भी अध्ययन करते रहें। उनके विधायकों से बात करें, जो अच्छी पद्धति हैं उसे अपने यहां लागू करने का प्रयास भी करते रहें।
21 Jan 2024 01:57AM,by: Tikendra Sinha
उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर लगायी गई। विकास प्रदर्शनी में कृषि स्टार्ट अप, बायोटेक और कृषि विज्ञान केंद्र के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान धमतरी जिले के बगरूम नाला गांव से आईं श्रीमती प्रेमबाई कुंजाम और श्रीमती मिलन बाई उइके ने उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ को बताया कि उनके समूह की महिलाएं नगरी दुबराज सुगंधित चावल का उत्पादन करती हैं। जिसका मूल्य 120 रूपये प्रति किलोग्राम है।
21 Jan 2024 01:57AM,by: Tikendra Sinha
टीएमसी महासचिव कुणाल घोष ने कहा, “राज्य कांग्रेस इकाई यहां टीएमसी पर हमला कर रही है और भाजपा को सांस लेने की जगह दे रही है। यह काम नहीं करेगा. इसलिए, हम सभी 42 सीटों पर चुनाव में भाग लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ”कांग्रेस को जमीनी हकीकत के आधार पर सीट बंटवारे पर बात करनी चाहिए। कांग्रेस टीएमसी पर हमला कर रही है : टीएमसी महासचिव
21 Jan 2024 01:57AM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तमिलनाडु दौरे के अंतर्गत लगातार मंदिरों के दर्शन कर रहे है इस दौरान आज प्रधानमंत्री मोदी धनुषकोडी के कोठंडारामस्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। वे धनुषकोडी के पास अरिचल मुनाई भी जाएंगे, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहीं पर राम सेतु का निर्माण हुआ था।
21 Jan 2024 01:57AM,by: Tikendra Sinha
अधीर रंजन चौधरी ने गठबंधन के सवाल पर कहा, "वो लोग जिन्हें लगता है कि मैं कोई फैक्टर नहीं हूं तो ठीक है. मुझे इसकी परवाह नहीं है. मुझे पता है कि चुनाव कैसे लड़ा जाता है. मैंने बीजेपी को हराया है. उससे पहले टीएमसी को भी. इसलिए जो भी फैसला होगा वो दिल्ली से होगा और इसपर मैं कुछ नहीं कह सकता।"
21 Jan 2024 01:57AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









