मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांग को बैटरी चलित ट्राई सायकल उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने अपने निजी निवास बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय में वनगांव निवासी बृजकुमार को बैटरी से चलने वाली ट्राई सायकल प्रदान की। बैटरी चलित ट्राई सायकल पाकर विकलांग बृजकुमार ने मुख्यमंत्री श्री साय और श्रीमती कौशल्या साय का आभार जताया है।
08 Jul 2024 01:45PM,by: Tikendra Sinha
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में शामिल वार्डों के विकास के लिए 14 करोड़ 73 लाख रुपए के 94 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। बिलासपुर के जिला खेल परिसर में आयोजित समारोह की अध्यक्षता विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने की। उप मुख्यमंत्री श्री साव की पहल और विधायक श्री शुक्ला के विशेष प्रयासों से 15वें वित्त आयोग, अधोसंरचना मद एवं निकाय मद के अंतर्गत ये विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। अधिकांश स्वीकृत कार्य सीसी रोड, नाली निर्माण तथा स्ट्रीट लाइट से संबंधित हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव एवं विधायक श्री शुक्ला ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत खेल परिसर में नीम के पौधे भी लगाए।
08 Jul 2024 01:45PM,by: Tikendra Sinha
सेमरसोत में आज रूपयों से भरा वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। वैन में 2 गनमैन सहित 5 लोग सवार थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जाता है कि वैन में 1 करोड़ 10 लाख रूपए रखा हुआ था। इस पैसे को रामानुजगंज से रामचंद्रपुर के एटीएम मशीन में डालने के लिए लेकर जा रहे थे। बलरामपुर : पैसो से भरी गाड़ी पलटी
08 Jul 2024 12:39PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






