मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में अखिल भारतीय बंजारा सेवा संघ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाक़ात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को नववर्ष की बधाई देते हुए 15 फ़रवरी को कोंडागांव जिले में आयोजित बंजारा समाज के राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने संघ के सदस्यों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और नववर्ष की शुभकामनाएँ दी।
02 Jan 2024 11:32AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को दो साल के धान खरीदी की बोनस राशि दे दी है। राज्य के किसान राशि पाकर खुश हैं और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दे रहे हैं। किसान इस बोनस राशि का उपयोग नये घर बनाने, ट्रेक्टर का किस्त जमा करने, दैनिक उपयोग की सामान खरीदने में कर रहे हैं। नारायणपुर जिले के कोचवाही निवासी किसान बिंदेश्वर नाग द्वारा दो वर्ष में 43 क्विंटल 20 किलो धान बेचने की बोनस राशि 12 हजार 960 रुपए बोनस राशि मिली है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब ट्रेक्टर का किस्त जमा में आसानी होगी। वहीं बाकुलवाही निवासी किसान योगेश्वर नाग ने 4 हजार 320 रुपए बोनस राशि मिलने पर इसे घर के उपयोग हेतु खर्च करने की बात कही और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है। कोचवाही निवासी 5 एकड़ कृषि भूमि के स्वामी बिंदेश्वर नाग ने दो वर्ष के धान विक्रय की बोनस राशि मिलने की खुशी प्रकट करते हुए बताया कि धान समर्थन मूल्य पर बेचा हूं, जिसकी राशि से खेत मरम्मत कराने में उपयोग करूंगा।
02 Jan 2024 11:32AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश में विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों के लोगों को लाभ दिलाने हेतु प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। विशेष पिछड़ी जनजाति के बसाहटों को चिन्हांकित कर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित एवं पात्र सभी हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। शिविर में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा लोगों को विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग हेतु संचालित योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में जनजाति बहुल कोरबा जिले के ग्राम छातासराई, माखुरपानी, पतरापाली, गढ़उपरोड़ा, देवपहरी जैसे कई गांवों में शिविर का आयोजन किया गया।
02 Jan 2024 11:32AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हिट एंड रन कानून मामले में जारी हड़ताल के बीच सख्त रुख अपनाएं जाने के संकेत दिए है। सरकार ने हड़ताल के बीच पेट्रोल-डीजल के संकट पर खत जारी किया हैं। सरकार की तरफ से साफ़ कर दिया गया है कि प्रदर्शन के बीच ईंधन की आपूर्ति बाधित नहीं की जा सकती। सरकार प्रदर्शनकारियों पर नजर बनाये हुए है।
02 Jan 2024 07:58AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश के पांच मंत्री आज जयपुर बुलाए गए हैं। जहां सभी भाजपा शासित राज्यों के मंत्रियों की बैठक रखी गई है। इस बैठक के लिए छत्तीसगढ़ से वरिष्ठतम मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, डिप्टी सीएम अरूण साव, विजय शर्मा, केदार कश्यप के साथ एक और मंत्री जा रहे हैं। ये सभी चार्टर्ड प्लेन से जा रहे हैं । वे सभी देर रात या कल सुबह आएंगे। इस बैठक की वजह से आज की कैबिनेट कल तक स्थगित कर गई है। साय कैबिनेट की बैठक स्थगित
02 Jan 2024 07:51AM,by: Tikendra Sinha
वन मंत्री केदार कश्यप के रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आज बड़ी संख्या में आम जन पहुँचे। कश्यप जी को बड़ी संख्या में लोगों ने नए साल की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनसे भेंट करने वाले लोगों अधिकारियों का तांता लगा रहा। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नए वर्ष में उनकी सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
02 Jan 2024 06:21AM,by: Tikendra Sinha
अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति का चयन कर लिया गया है। कुल तीन मूर्तियों में से एक मूर्ति का चयन किया गया है। सुप्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई मूर्ति को राम मंदिर में स्थापित किया जाएगा। अयोध्या के राम मंदिर के लिए रामलला की मूर्ति फाइनल हुई
02 Jan 2024 02:36AM,by: Tikendra Sinha
जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने मंदिर में प्रवेश को लेकर नए नियमों को लागू कर दिया है। दरअसल 12वीं सदी के इस धार्मिक स्थल पर हाफ पेंट, फटी जींस, स्कर्ट और बिना आस्तीन वाले कपड़े पहनकर आने पर रोक लगा दी गई है। जगन्नाथ धाम के लिए सोमवार से ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। जगन्नाथ मंदिर में ड्रेस कोड लागू
02 Jan 2024 02:35AM,by: Tikendra Sinha
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में एक छात्रा संग हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में कांग्रेस ने अब भाजपा पर निशाना साधा है। महिला कांग्रेस की प्रमुख नेटा डिसूजा ने कहा कि एक तरफ भाजपा कहती है ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और दूसरी तरफ सच्चाई यह है कि वह महिलाओं के लिए ‘बलात्कारी जनता पार्टी’ बन गई है। उनका नारा बेटी बचाओ का है, और काम बेटी रुलाओ का है।’
02 Jan 2024 02:35AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









