Tikendra Sinha

Generic placeholder image

ग्रीस से नीस दंपत्ति भारत पर्यटन के लिए आया है। छत्तीसगढ़ में बस्तर की खूबसूरती सुनकर ये दंपत्ति रायपुर भी आया। आज उन्हें अटल जी तथा छत्तीसगढ़ पर केंद्रित प्रदर्शनी की जानकारी मिली तो वे नालंदा परिसर पहुँचे। यहां उन्होंने जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक श्री सुरेंद्र ठाकुर से विस्तार से प्रदर्शनी की जानकारी ली। श्री ठाकुर से उन्होंने अटल जी के बारे में विस्तार से जानकारी ली। श्री ठाकुर ने उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य पहले मध्यप्रदेश का हिस्सा था। अटल जी को लगा कि मध्यप्रदेश काफी बड़ा राज्य है और इसे छोटा होना चाहिए ताकि छत्तीसगढ़ का विकास अच्छे से हो। श्री ठाकुर ने उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ ग्रीस से भी भौगोलिक क्षेत्र में ज्यादा है और ऐसे में इस राज्य के गठन से यहां के रहवासियों का बेहतर विकास हो पा रहा है। उन्होंने नीस दंपत्ति को बताया कि आप लोगों के लिए क्रिसमस बहुत शुभ दिन होता है। चूंकि छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल जी का जन्मदिन भी 25 दिसंबर को होता है इसलिए ये दिन हमारे लिए खास हो जाता है। उन्होंने पारदर्शी शासन पर जोर दिया इसलिए उनका जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं। नई पीढ़ी को उनके बारे में ज्यादा जानकारी हो, इसलिए जनसंपर्क विभाग ने यह प्रदर्शनी लगाई है। उन्होंने नीस दंपत्ति को विस्तार से छत्तीसगढ़ के परिवेश के बारे में जानकारी भी दी। नीस दंपत्ति ने श्री ठाकुर को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें अनायास ही इस प्रदर्शनी की जानकारी हुई और यह छत्तीसगढ़ तथा भारत की राजनीति को जानने के लिए काफी बढ़िया काम हो गया। ग्रीस से आये नीस दंपत्ति ने देखी अटल जी की प्रदर्शनी

28 Dec 2023 04:26AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

लोकसभाध्यक्ष ओम बिड़ला के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमन्त्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महाराज चक्रधर की नगरी रायगढ़ में अग्रोहाधाम का लोकार्पण किया गया। अग्रवाल समाज द्वारा निर्मित इस भवन को 6.40 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है। अग्रोहाधाम सर्व समाज हेतु सामाजिक कार्यो के लिए उपलब्ध रहेगा। इस भवन का संचालन अग्रोहाधाम चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा होगा। यह भवन मध्य भारत का सबसे विशाल सर्व सुविधा युक्त सामाजिक भवन जिंदल रोड रायगढ में वृंदावन कालोनी के सामने स्थित है। इस अवसर पर मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री ओ पी चौधरी, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री अमर अग्रवाल, पूर्व सांसद श्री नवीन जिंदल, विधायक राजेश अग्रवाल, विधायक श्री संपत अग्रवाल, पूर्व मंत्री श्री कृष्ण कुमार गुप्ता एवं अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल शरण गर्ग के साथ अग्रवाल समाज के गणमान्य व्यक्ति सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हैं।

28 Dec 2023 04:26AM,
by: Tikendra Sinha