Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां रायपुर के चिप्स कार्यालय में राज्य सरकार की घोषणा-पत्र के क्रियान्वयन और परिपालन के लिए समयबद्ध कार्य योजना तैयार करने के लिए राज्य शासन के विभागों के भारसाधक सचिवों की बैठक ली। बैठक में घोषणा-पत्र में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार के 100 दिन में किए जाने वालों कार्यों के संबंध में विभागीय अधिकारियों से व्यापक विचार विमर्श किया गया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य शासन के 100 दिवस में किए जा सकने वाले कार्यों को तय कर समय सीमा मेें कार्य सुनिश्चित किया जाएं।

23 Dec 2023 02:55PM,
by: Tikendra Sinha