Tikendra Sinha

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने गुजरात प्रवास के दौरान आज गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल से सीएम सचिवालय में मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से शुभकामनांए और उन्हें छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को करने के लिए छत्तीसगढ़ में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सशक्तिकरण एवं कल्याण के लिए तैयार जा रही महतारी सदन योजना की भी जानकारी दी। गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने इस योजना की सराहना की और इसे एक आदर्श पहल बताया। उन्होंने अपने अधिकारियों को इस योजना को  गुजरात राज्य में लागू करने की संभावनाओं का अध्ययन करने के निर्देश दिए।

07 Jul 2024 07:47AM,
by: Tikendra Sinha