Tikendra Sinha

Generic placeholder image

संसद में हुए हंगामें के बाद विपक्ष के 14 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले पर विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा तीखी प्रतिक्रिया दी जा रही है। इस बीच उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने सांसदों के निलंबन पर सवाल उठाए हैं। नागपुर में आदित्य ठाकरे ने कहा कि सवाल ये उठता है कि संसद पर हमला करने वाले व्यक्ति वहां कैसे पहुंचे, उसपर चर्चा होनी चाहिए, विचार होना चाहिए। लेकिन हैरानी की बात है कि जिन सांसदों ने इसपर सवाल पूछा और चर्चा की मांग की तो उन लोगों को सस्पेंड कर दिया गया। उन्होंने कहा, ऐसे भी सांसदों को निलंबित किया गया जो वहां (संसद) मौजूद भी नहीं थे।  जो मौजूद नहीं उन्हें भी किया सस्पेंड : आदित्य ठाकरे

15 Dec 2023 12:59AM,
by: Tikendra Sinha