राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में श्री विष्णु देव साय शपथ लेने वाले हैं। शपथ ग्रहण समारोह को हर कोई यादगार बनाना चाह रहा है। विभिन्न जिले के सांस्कृतिक और परंपरागत नृत्य दल आज खुशी से अपने कला का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। साइंस कॉलेज चौपाटी के आसपास मांदर की थाप में कर्मा समूह दल अपनी प्रस्तुति से समा बांध रहे हैं, लोग भी उत्साहपूर्वक नृत्य करने में लगे हैं।
13 Dec 2023 07:59AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लोगों में अभूतपूर्व उत्साह झलक रहा है। राज्य के सभी जिले से लोग पहुंच रहे हैं लोगों ने बताया कि प्रदेश को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है । इस गरिमामय में शपथ ग्रहण समारोह में हम साक्षी बनने आए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जो गारंटी दी है उसके लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहते हैं । चिरमिरी से पहुंचे श्री अमरनाथ ने बताया कि वे कल रात से ही शपथ ग्रहण समारोह के लिए अपने साथियों के साथ निकल गए थे। आज सुबह पहुंचे हैं। साथ ही अन्य जिले के कोने-कोने से पहुंचे लोगों ने कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि राज्य के विकास में अब और तेजी आएगी। मरवाही से पहुंचे उत्तम सिंह श्याम और चेतन सिंह ने कहा कि आज एक आदिवासी मुख्यमंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। ये हमारे लिए गौरव का पल है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वालों में है अभूतपूर्व उत्साह
13 Dec 2023 07:53AM,by: Tikendra Sinha
मैं अपने क्षेत्र के लाडले नेता श्री विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए देखने की इच्छुक हूं, इसलिए यहां आने से खुद को रोक नहीं पाई। पहली बार सरगुजा क्षेत्र से आदिवासी नेता को उच्च स्तरीय प्रधिनिधित्व मिला है, इससे सरगुजा सहित पूरे राज्य के लोग उत्साहित हैं। सरगुजा संभाग के ग्राम जोधपुर (लखनपुर) से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आईं श्रीमती तीरथमणि राजवाड़े ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रदेश को आदिवासी समाज को नेतृत्व का मौका दिया जाना ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों से रुकी हुई विकास की गति अब जोर पकड़ेगी। शुभकामनाएं लेकर पहुंचे राज्य के सभी जिले से लोग
13 Dec 2023 07:53AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं बलराम जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे। जगन्नाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने की पूजा अर्चना
13 Dec 2023 05:08AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने प्रदेश इकाई को राज्य की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी अन्य दल के साथ गठजोड़ कर 2024 का चुनाव लड़ने का पार्टी आलाकमान की ओर से कोई संकेत नहीं मिला है। पंजाब : सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
13 Dec 2023 01:16AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









