दर्शन के लिए केदारनाथ पहुंचे राहुल गांधी की मुलाकात अपने चचेरे भाई वरुण गांधी से हुई है। दोनों नेताओं ने केदारनाथ में हुई इस मुलाकात के दौरान अकेले में चर्चा की। इन दोनों की मुलाकात के बाद अब सियासी सरगर्मी तेज होने के कयास लगाए जा रहे हैं। केदारनाथ में राहुल गांधी और वरुण गांधी की मुलाकात
08 Nov 2023 05:36AM,by: Tikendra Sinha
इसरो को अपने सौर मिशन में एक अहम सफलता मिली है। आदित्य-एल1 मिशन के पेलोड HEL1OS ने सोलर फ्लेयर्स (सौर ज्वालाओं) की पहली हाई-एनर्जी एक्स-रे झलक कैद की है। आदित्य-एल1 बोर्ड पर हाई एनर्जी एल1 ऑर्बिटिंग एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर (एचईएल1ओएस) ने सौर ज्वालाओं के आवेगी चरण को रिकॉर्ड किया है।
08 Nov 2023 05:35AM,by: Tikendra Sinha
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विवादित बयान पर बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह सार्थक है कि नीतीश कुमार बीमार हैं। भारत का संविधान ये कहता है कि जो व्यक्ति बीमार है उसे गद्दी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। ये दूर्भाग्यपूर्ण है। कोई न कोई मुख्यमंत्री को गलत दवाई देने का काम कर रहा है, ये जांच का विषय है।
08 Nov 2023 05:35AM,by: Tikendra Sinha
मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी का कांग्रेस के स्थानीय नेता स्स्वागत करने पहुंचे। नेता गुलदस्ते देकर प्रियंका गांधी का स्वागत कर रहे थे। इसी दौरान एक नेता गुलदस्ता प्रियंका गांधी को देकर उनका स्वागत करता है। तभी अचानक प्रियंका गांधी देखती हैं कि गुलदस्ते से फूल ही गायब हैं। प्रियंका गांधी खाली गुलदस्ते की तरफ इशारा करते हुए बताती हैं कि यह तो खाली है। तभी मंच पर उपस्थित सभी नेता हंसने लगते हैं। कांग्रेस नेता ने प्रियंका गांधी को दिया बिना फूल का गुलदस्ता
08 Nov 2023 02:20AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस नेता द्वारा प्रियंका गांधी को ख़ाली गुलदस्ता देने पर चुटकी लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता राकेश पाठक इसे गुलदस्ता घोटाला बताते हैं। उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, "गुलदस्ता घोटाला, गुलदस्ते से गुल गायब हो गया.. दस्ता पकड़ा दिया। मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रियंका वाड्रा की रैली में एक कांग्रेसी गुलदस्ता देने पहुंचा लेकिन कांग्रेसी खेल हो गया।" कांग्रेस का गुलदस्ता घोटाला, गुलदस्ते से गुल गायब : राकेश पाठक
08 Nov 2023 02:19AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









