Tikendra Sinha

Generic placeholder image

कांकेर जिले के गोविन्दपुर खेल मैदान में 06 अक्टूबर को ‘‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती प्रियंका गांधी कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगी। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री सुश्री कु. शैलजा विशिष्ट अतिथि तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कांकेर जिले को 866.16 करोड़ रुपये के 518 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इन विकास कार्यों में 550.13 करोड़ रूपये के 277 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 316.03 करोड़ रूपये के 241 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। साथ ही कार्यक्रम में जिले के 12 हजार 730 हितग्राहियों को लगभग 5.78 करोड़ रूपए की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री का वितरण किया जाएगा।  ‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’’ आज कांकेर में

06 Oct 2023 01:47AM,
by: Tikendra Sinha