Tikendra Sinha

Generic placeholder image

लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "भारत को दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति बनने से नहीं रोक सकता। क्या रावण ने नहीं किया? क्या कंस ने नहीं किया? ईश्वर को चुनौती देने वाला मिट गया। सनातन सत्य और शाश्वत है। लखनऊ में 500 वर्ष पहले अयोध्या में किसी ने सनातन के अपमान का काम किया अयोध्या फिर खड़ा हुआ, मंदिर बन रहा है।"विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा, "ये सब भूल गए हैं कि जो सनातन नहीं मिटा था, रावण के अहंकार से..., जो सनातन नहीं डिगा था कंस के हुंकार से..., जो सनातन नहीं मिटा था, बाबर औरंगजेब के अत्याचार से... वह सनातन इन तुच्छ सत्ता परजीवी जीवों से क्या मिट पायेगा? आज इनको खुद अपने कृत्यों पर लज्जित होना चाहिए।"

08 Sep 2023 01:13AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

पुरातात्विक स्मारकों, समृद्ध परम्परा, सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय विश्व संगीति कार्यक्रम का शुभारम्भ 7 सितम्बर को वन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागार्जुन फाउंडेशन सिरपुर के अध्यक्ष पूज्य भदन्त आर्य नागार्जुन सुरेई ससाई एवं कल्चरल सेंटर ऑफ एच. एच. दलाई लामा तिब्बत हाउस के डायरेक्टर गेशे दोरजी दामदुल ने किया। सी एस आई डी के अध्यक्ष श्री नंदकुमार साय , पुरातत्वविद, नागपुर महाराष्ट्र लेखक डॉ. सत्यजीत चन्द्रिकापुरे, ट्रेव्हल एंड टूरिज्म विभाग महाराष्ट्र डायरेक्टर डॉ. प्रियदर्शी एम. खोब्रागड़े के विशिष्ट आतिथ्य में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अतिथियों का सिरपुर विकास प्रधिकरण के अध्यक्ष श्री सतीश जग्गी ने स्वागत किया। सिरपुर में विश्व संगीति कार्यक्रम का वनमंत्री ने किया शुभारंभ

08 Sep 2023 01:12AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों के तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारियों, जिला नोडल अधिकारियों, जिला सलाहकारों, परामर्शदाताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्लूमबर्ग परियोजना के तहत रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में प्रतिभागियों को तम्बाकू उत्पादों की व्यापकता एवं इसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में तंबाकू नियंत्रण के लिए प्रभावी कानूनों सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम-2003, ई-सिगरेट अधिनियम-2019 तथा हुक्का प्रतिबंध के लिए राज्य द्वारा संशोधित अधिनियम सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम-2003 की धाराओं व प्रावधानों के बारे में भी बताया गया। राज्य को तंबाकूमुक्त बनाने के लिए इन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। प्रतिभागियों को तंबाकू नियंत्रण के लिए राज्य द्वारा तय रणनीतियों जैसे तम्बाकूमुक्त कार्यालय, तम्बाकूमुक्त शिक्षण संस्थान, तंबाकू नशामुक्ति केन्द्र और उसके क्रियान्वयन की भी विस्तृत जानकारी कार्यशाला में दी गई। 

08 Sep 2023 01:12AM,
by: Tikendra Sinha