Tikendra Sinha

Generic placeholder image

आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग श्रीमती शम्मी आबिदी ने कहा है कि ओलंपियाड प्रशिक्षण जनजाति विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा हेतु सक्षम बनाएगा। श्रीमती आबिदी ओलंपियाड परीक्षा की तकनीक, पैटर्न और अध्यापन के तरीके लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण में उपस्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विज्ञान और गणित के शिक्षकों के प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित कर रही थी। प्रशिक्षण का आयोजन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग द्वारा 1 और 2 सितंबर को नवा रायपुर के आदिम जाति अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान नवा रायपुर में किया गया। प्रशिक्षण में 205 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए। 

03 Sep 2023 03:18AM,
by: Tikendra Sinha