पुराने फार्मेंट का ड्राइविंग लाइसेंस अन्य प्रदेशों या विदेश में मान्य नहीं किया जाता। इसके बदले आप नए फार्मेंट का स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं, जो अपनी सुरक्षा विशेषताओं के चलते न केवल मजबूत और सुरक्षित है, बल्कि एक देश एक कार्ड के तहत सम्पूर्ण भारत और विदेश में भी स्वीकार्य है। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट https://sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice/stateSelection.do पर जाकर आधार ऑथेंटिकेशन के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपना पुराना फार्मेंट का ड्राइविंग लाइसेंस रिप्लेसमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आवेदन के 8 से 10 दिनों के अंदर नए फार्मेंट का क्यूआर कोड आधारित स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस आवेदक के घर पहुंचाकर दिया जाता है। आवेदक को उनका स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस पोस्ट से भेजने की जानकारी अब एसएमएस और वाट्सएप मैसेज से भी दी जाती है। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग के ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ योजना के तहत अब तक प्रदेश में 22 लाख से अधिक स्मार्ट डीएल/आरसी घर पहुंचाकर दिए जा चुके है।
26 Aug 2023 03:13AM,by: Tikendra Sinha
भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार ने आज निर्वाचन आयोग के आयुक्त श्री अनूप चन्द्र पांडेय और श्री अरुण गोयल के साथ राजधानी रायपुर स्थित बूढ़ापारा तालाब परिसर में ‘मतदाता महोत्सव प्रदर्शनी, चिन्हारी लोकतंत्र के‘ का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों, विशेषकर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों से जुड़े जिलों द्वारा यहां स्टॉल लगाया गया है, इन स्टॉलों में अब तक के वर्षों में हुए वोटिंग की झलकियां तस्वीरों के माध्यम से और विभिन्न जिलों में मतदाता जागरूकता के लिए चलाए गए अभियानों को भी दर्शाया गया है।
26 Aug 2023 03:13AM,by: Tikendra Sinha
मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार की अगुआई में भारत निर्वाचन आयोग का दल छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए की जा रही प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा के लिए आया हुआ है। आज मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री कुमार ने निर्वाचन आयुक्त श्री अनूप चन्द्र पांडेय और श्री अरुण गोयल के साथ बूढ़ा तालाब विवेकानंद सरोवर परिसर में आयोजित मतदाता महोत्सव में शिरकत की। उनके साथ निर्वाचन आयोग के आयुक्त श्री अनूप चन्द्र पांडेय और श्री अरुण गोयल तथा अन्य सदस्यों सहित राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुश्री रीना बाबा साहब कंगाले ने बूढ़ा तालाब में दीप दान कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। सीईसी श्री कुमार और राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुश्री कंगाले ने अधिक से अधिक लोगों से दीप दान के साथ मतदान करने का संकल्प लेने की अपील की। महोत्सव में भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को मतदान का महत्व भी बताया। सुश्री रीना बाबा साहब कंगाले ने मतदाता महोत्सव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राज्य चल रहे मतदान और निर्वाचन संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने भारत निर्वाचन आयोग का आभार प्रदर्शन किया और आश्वस्त किया कि आयोग द्वारा निर्धारित नियमों, प्रक्रियाओं और मापदण्डों के अनुसार ही राज्य में विधानसभा निर्वाचन सम्पन्न कराया जाएगा। आओ एक दीप जलाएं, मतदान की अलख जगाएं
26 Aug 2023 03:13AM,by: Tikendra Sinha
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार तथा निर्वाचन आयुक्तद्वय श्री अनूप चंद्र पांडेय और श्री अरूण गोयल ने आज प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, सभी संभागों के आयुक्त तथा पुलिस रेंजों के महानिरीक्षक के साथ बैठक कर विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की जिलेवार समीक्षा की। उन्होंने वर्तमान में राज्य में चल रहे मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रगति की जानकारी ली और निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया। आयोग ने मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरी गंभीरता, सूक्ष्मता और सावधानी से करने को कहा। आयोग ने इपिक कार्ड की प्रिंटिंग और वितरण की भी जानकारी ली।
26 Aug 2023 03:13AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









