latest

Generic placeholder image

पाकिस्तान की साउथ अफ्रीका पर जीत भारत समेत अन्य टीमों के लिए खतरा बन गई है। वर्ल्ड कप के पहले दो मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ी पाकिस्तान की टीम ने पिछले दो मैच में अच्छी वापसी की है। भारत और जिम्बाब्वे से हारने के बाद बाबर आजम की टीम ने नीदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका को धूल चटाई है। इस जीत के साथ पाकिस्तान 4 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में नंबर 3 पर पहुंच गया है। यहां गौर करने वाली बात पाकिस्तान का नेट रन रेट है। 4 मैच के बाद पाकिस्तान का नेट रन रेट +1.117 का है जो भारत (+0.730) और बांग्लादेश (-1.276) से बेहतर है। नेट रन रेट के मामले में ग्रुप-2 में सिर्फ साउथ अफ्रीका (+1.441) ही उनसे आगे है। क्यो भारत के लिए बनी पाकिस्तान की जीत खतरा?

04 Nov 2022 02:58AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

प्रदूषित हवा से सिर्फ सांस संबंधी बीमारियां ही नहीं बल्कि हार्ट और ब्रेन स्ट्रोक के साथ ही गर्भपात का भी खतरा बढ़ गया है। दिल्ली एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का कहना है कि द लैंसेट की स्टडी बताती है कि वायु प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में होने से गर्भवती के सांस लेने का असर भ्रूण पर होता है। इससे भ्रूण का विकास कम हाेता है, साथ ही गर्भपात का खतरा भी बढ़ता है। एम्स रुमेटोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. उमा कुमार ने बताया, प्रदूषण बढ़ने से गठिया मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। जिनमें गठिया का लक्षण नहीं होता, उनके खून के नमूनों में ऑटो एंटीबॉडी पॉजिटिव मिला। ऐसे लोगों की संख्या 18% थी। अब इस प्रकार के रोगियों पर दोबारा से अध्ययन किया जाएगा। प्रदूषित हवा से गर्भपात का भी खतरा: डॉ. गुलेरिया

04 Nov 2022 02:02AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बारिश भले ही नहीं हो रही हो, लेकिन दक्षिण के राज्यों में इन दिनों आसमान से आफत बरस रही है। नॉर्थईस्ट मॉनसून सीजन के चलते दक्षिणी हिस्से में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने सिलसिलेवार ट्वीट्स करके बताया है कि आने वाले दिनों का मौसम कैसा रहने वाला है। IMD के अनुसार, तमिलनाडु, पुचुडेरी, कराईकल, केरल और माहे में 3 से 7 नवंबर के बीच मध्यम से भारी बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है। तमिलनाडु और दक्षिणी केरल के हिस्सों में तीन और चार को बहुत भारी बारिश होगी।

04 Nov 2022 01:19AM,
by: Imran Khan