बांग्लादेश के सिलहट में खेले जा रहे महिला एशिया कप के मैच में पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने भारत को 13 रनों से हरा दिया है. मैच के आखिर में भारतीय टीम को 18 रनों की ज़रूरत थी, लेकिन भारत की टीम ऐसा नहीं कर पाई. अपने अच्छे बल्लेबाज़ी क्रम के लिए मशहूर भारतीय टीम शुरू से ही दबाव में रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. भारत को जीत के लिए 138 रनों का लक्ष्य मिला था. लेकिन टीम 124 रन बनाकर आउट हो गई. भारत की ओर से सबसे ज़्यादा 26 रन रिचा घोष ने बनाए. पाकिस्तान की टीम अपना पिछला मैच थाईलैंड से हार गई थी और सिलहट में भारत को हराकर उसने अच्छी वापसी की है. पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 137 रन बनाए. पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया था.
07 Oct 2022 12:12PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को बस्तर दौरे के दौरान मुरिया दरबार में शामिल हुए। उन्होंने आदिवासी संस्कृति को करीब से देखा। इस दौरान CM ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बस्तर का प्रसिद्ध मुंडा बाजा बजाया। सांसद दीपक बैज तालियां बजाते दिखे। बस्तर की पारंपरिक वेश-भूषा धारण किए विभिन्न जनजाति के लोगों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
07 Oct 2022 12:12PM,by: Imran Khan
राजनांदगांव जिले में मुंबई-हावड़ा नेशनल हाईवे- 53 पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में मां,बेटे और 5 साल की मासूम (तीन लोगों) की मौत हो गई है। मरने वाले सभी लोग दीवान टोला गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद कार चालक अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। हादसा बागनदी थाना क्षेत्र में हुआ है।
07 Oct 2022 10:22AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







