latest

Generic placeholder image

कांग्रेस में हाईकमान कल्चर कमजोर होता दिख रहा है और यही वजह है कि पंजाब से लेकर राजस्थान तक में पार्टी गहरे संकट में फंसती दिख रही है। मुख्यमंत्रियों को चुनने से लेकर उन्हें बीच कार्यकाल में बदलने तक कांग्रेस को बड़े संकट का सामना कई राज्यों में करना पड़ा है। इसके चलते हाईकमान की शक्ति और उसके फैसलों पर भी सवाल उठे हैं। स्थानीय स्तर पर महत्वाकांक्षा और दो गुटों के बीच मुकाबले ने सत्ता के हस्तांतरण को कांग्रेस के लिए हमेशा ही चुनौती बनाया है। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार भी ऐसे ही संकट में फंसती दिख रही है। कुल 82 विधायकों ने रविवार को इस्तीफा दे दिया और विधायक दल की बैठक में भी नहीं पहुंचे।

26 Sep 2022 12:22PM,
by: Imran Khan