latest

Generic placeholder image

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का हार्दिक प्रेम बढ़ता ही जा रहा है। फिलहाल कांग्रेसी नेता हार्दिक पटेल को अहमदाबाद सेशन कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। कोर्ट ने गुजरात सरकार को पाटीदार नेता समेत अन्य 17 लोगों पर लगे केस वापस लेने की अनुमति दे दी है। दरअसल, राज्य सरकार की ओर से इन लोगों के खिलाफ दर्ज केस को वापस लेने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। उधर, हार्दिक पटेल ने इसे सत्य की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। हालांकि, विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हो रहे इन घटनाक्रमों ने कांग्रेस में हलचल बढ़ा दी है।

10 May 2022 08:29AM,
by: Imran Khan