दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म जयेशभाई जोरदार के ट्रेलर में भ्रूण के लिंग निर्धारण को दिखाने वाले दृश्य पर चिंता व्यक्त की। कोर्ट ने फिल्म निर्माताओं से कहा कि अवैध अभ्यास को महत्वहीन व नियमित रूप से नहीं दिखाया जा सकता है। मामले की अगली सुनवाई आज 10 मई को होगी।
10 May 2022 12:43AM,by: Imran Khan
समुद्रतल से 11,750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ में ऑक्सीजन का दबाव काफी कम है। यहां मौसम के खराब होते ही चारों तरफ कोहरा छाने और बर्फबारी से दिन-दोपहर में ही सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। यहां कई यात्रियों को धड़कन बढ़ने, बेचैनी, चक्कर आने और सीने में दर्द की शिकायत होती है, जो हृदयाघात का कारण बनती है।
10 May 2022 12:42AM,by: Imran Khan
झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने सोमवार को भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी की उनके खिलाफ दलबदल संबंधी आरोपों को खारिज करने और दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्यवाही को रद्द करने का अनुरोध किया था। वहीं मरांडी ने दलील यह कहकर ठुकरा दी कि शिकायतों को देरी से दाखिल किया गया था। इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने शुक्रवार और सोमवार को सुनवाई की।
10 May 2022 12:42AM,by: Imran Khan
अंबाला में कैंसर मरीजों के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में बना अटल कैंसर केयर टर्सरी सेंटर जनता को समर्पित किया गया। इस मौके पर सीएम ने कहा अत्याधुनिक केंद्र के साथ मरीजों के अटेंडेंट की सुविधा के लिए 100 लोगों की क्षमता का हॉस्टल भी बनाया जाएगा ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
10 May 2022 12:42AM,by: Imran Khan
हरियाणा के हिसार में स्थित हड़प्पा स्थल राखीगढ़ी पर चल रही खोदाई के दौरान रोज कोई न कोई रहस्य उजागर हो रहा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को गांव राखीगढ़ी में टीले नंबर सात में खोदाई के दौरान दफन दो महिलाओं के करीब सात हजार साल पुराने दो कंकाल मिले हैं। एएसआई के संयुक्त महानिदेशक संजय मंजुल ने बताया कि वर्ष 1998 से लेकर अब तक की खोदाई के दौरान 56 कंकाल मिले हैं।
10 May 2022 12:42AM,by: Imran Khan
चिंतन शिविर के बहाने कांग्रेस के नट बोल्ट कसने के साथ ही पार्टी परिवारवाद के आरोपों से भी पीछा छुड़ाना चाहती है। विभिन्न विषयों पर लोगों की राय जुटाने के लिए बनाए गए समूहों के संयोजकों के साथ सीडब्लूसी से पहले हुई कांग्रेस अध्यक्ष की बैठक में एक व्यक्ति एक पद और एक परिवार एक टिकट के फार्मूले का कड़ाई से पालन करने की बात उठाई गई।
10 May 2022 12:42AM,by: Imran Khan
पार्टी का कर्ज उतारने का समय आ गया है: सोनिया गांधी कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में हुई। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं से कहा कि अब पार्टी का कर्ज उतारने का समय आ गया है। ऐसे में उन्हें किसी स्वार्थ के बिना और अनुशासन के साथ काम करना होगा। पार्टी को फिर से मजबूत करने के लिए जादू की कोई छड़ी नहीं है। हमें एक साथ मिलकर काम करना होगा।
10 May 2022 12:42AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









