शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल का आरोप है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बैसाखी के अवसर पर तख्त श्री दमदमा साहिब में जब मत्था टेका तब वह शराब के नशे में थे। उन्होंने कहा, "यह बहुत गलत है, मुख्यमंत्री को ज़िम्मेदार होना चाहिए।" 'आप' ने बादल के आरोप को ‘झूठा’ और ‘निराधार’ बताया है। पंजाब: शराब पीकर गुरुद्वारा पहुंचे थे भगवंत मान- बादल
15 Apr 2022 04:53AM,by: Naveen kumar sahu
सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने फ्यूचर रिटेल के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने के लिए राष्टीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में एक याचिका दायर की है। इस महीने के शुरू में फ्यूचर रिटेल बैंकों के 5,322 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं कर पाई थी। इसी मामले में बैंक ने याचिका दायर की है। फ्यूचर रिटेल ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में यह बात कही है। उसका कहना है कि अमेजन के साथ चल रहे मुकदमों और अन्य मुद्दों के कारण वह भुगतान नहीं कर पाई। किशोर बियानी की कंपनी ने कहा कि उसे याचिका से संबंधित नोटिस मिला है और इस मामले में वह कानूनी सलाह भी ले रही है।
15 Apr 2022 12:17AM,by: Imran Khan
उच्च न्यायालय ने कहा कि आपराधिक मामलों में संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ करना, अपराध को सुलझाने के बुनियादी और प्रभावी तरीकों में से एक है, लेकिन व्यक्ति की निजी स्वतंत्रता का ख्याल रखने और संतुलित करने की जरूरत है। अदालत ने धोखाधड़ी और हेराफेरी के मामले में आरोपी बिल्डर को अग्रिम जमानत प्रदान करते हुए यह टिप्पणी की।
15 Apr 2022 12:17AM,by: Imran Khan
बीते एक सप्ताह से अभिभावक भी सड़कों पर उतर रहे हैं। अभिभावकों की शिकायत है कि स्कूल मनमानी फीस वसूल रहे हैं और उन्हें वार्षिक, विकास शुल्क व ट्यूशन फीस में छूट भी नहीं दी जा रही है। इस पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि स्कूल मनमर्जी से फीस नहीं बढ़ा सकते हैं। कोई स्कूल मनमर्जी से फीस बढ़ाता है तो उसके खिलाफ शिकायत मिलने पर जांच की जा रही है। जांच में फीस बढ़ोतरी पाए जानेे पर कार्रवाई की जाएगी।
15 Apr 2022 12:17AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





