यूक्रेन में रूसी हमले का बृहस्पतिवार को 50वां दिन था। ऑस्ट्रेलिया ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उसने मॉस्को के लिए आर्थिक व रणनीतिक महत्व की 14 रूसी स्वामित्व वाली कंपनियों पर वित्तीय प्रतिबंध लगाए हैं। ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मॉइरिस पायने ने कहा, रूसी रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों पर प्रतिबंधों में शिपिंग कंपनियां सेवमाश और यूनाइटेड शिपबिल्डिंग, साथ ही रुइलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं, जो रूस के 80 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक घटकों के निर्माण के लिए जिम्मेदार है।
15 Apr 2022 12:16AM,by: Imran Khan
रूस द्वारा यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में नए सिरे से हमले की आशंका के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने उसे 80 करोड़ डॉलर (6,000 करोड़ रुपये) की नई सैन्य मदद को मंजूरी दे दी है। इस मदद में अतिरिक्त हेलीकॉप्टर और अमेरिकी तोपें शामिल हैं। नई मदद में बख्तरबंद गाड़ियां, तटीय सुरक्षा के लिए नौसेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन पोत, रासायनिक, जैविक, परमाणु युद्ध और विकिरण की स्थिति में सैनिकों को बचाने के लिए पोशाक भी शामिल हैं। नई सैन्य मदद की घोषणा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बाइडन की बातचीत के बाद हुई है।
15 Apr 2022 12:16AM,by: Imran Khan
बाहरी उत्तरी जिला के साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो मरे हुए लोगों के खातों में साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करके निकालते थे। यही नहीं कई मामलों में आरोपी पीड़ितों के मोबाइल हैक करने के बाद उनके बैंक खातों से लोन तक लेकर उसे भी डकार जाते थे। पुलिस ने इस संबंध में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गैंग सरगना, गांव ककोला, लोडा, अलीगढ़ निवासी ललित कुमार उर्फ मोदी उर्फ रिंकू (27) और विश्वजीत सिंह (28) के रूप में हुई है।
15 Apr 2022 12:16AM,by: Imran Khan
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्ष ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का इस्तेमाल हमेशा वोट पाने के लिए किया लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकार उनके सपनों को पूरा कर रही है। मौर्य बृहस्पतिवार को बाबा साहब की जयंती पर आईएमए हॉल में आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने कोतवाली के सामने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। बाबा साहब के सपने पूरे कर रही है भाजपा सरकार
15 Apr 2022 12:16AM,by: Imran Khan
इंडिगो की डिब्रूगढ़-दिल्ली उड़ान के दौरान गुरुवार को एक यात्री के मोबाइल फोन में आग लग गई, लेकिन चालक दल के सदस्यों की सूझबूझ और तत्परता से हादसा टल गया। उन्होंने तुरंत ही आग बुझाने वाले यंत्र की मदद से उस पर काबू पा लिया। यह जानकारी विमानन नियामक डीजीसीए के अधिकारियों ने दी। इंडिगो की डिब्रूगढ़-दिल्ली फ्लाइट में यात्री के फोन में लगी आग
15 Apr 2022 12:16AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








