राज्यसभा में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद से अब तक प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत 2,105 प्रवासी नौकरी के लिए घाटी लौटे। पैकेज के तहत 2020-21 में 841 लोगों को नौकरी दी गई व साल 2021-22 में 1,264 लोगों की नियुक्ति हुई है।
07 Apr 2022 01:11AM,by: Naveen kumar sahu
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक, 2022 ध्वनिमत से पारित हो गया। इस विधेयक से पुलिस को गिरफ्तार किए गए आरोपियों व अपराधियों के फिंगर प्रिंट, आइरिस स्कैन व बायोलॉजिकल सैंपल संग्रह कर उनके विश्लेषण की अनुमति मिलेगी। प्रावधान के मुताबिक अपराधियों के इस डेटा को 75 साल तक रखा जा सकता है।
07 Apr 2022 01:10AM,by: Naveen kumar sahu
भदौड़ (पंजाब) से 'आप' विधायक लाभ सिंह उगोके उस सरकारी स्कूल में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे जहां उनकी मां पिछले 25-वर्षों से सफाईकर्मी हैं। उनकी मां ने पहले कहा था, "'झाड़ू' मेरे जीवन का अहम हिस्सा है, मैं स्कूल में अपनी ड्यूटी करती रहूंगी।" दरअसल, मोबाइल रिपेयरिंग दुकान के कर्मचारी रहे उगोके ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हराया था।
07 Apr 2022 01:10AM,by: Naveen kumar sahu
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व मंत्री अर्जुन रणतुंगा ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा है, "जाफना इंटरनैशनल हवाई अड्डे की शुरुआत के लिए मदद देने में पीएम मोदी काफी उदार थे।" उन्होंने कहा, "भारत हमारे लिए बड़े भाई की तरह रहा है। भारत ने पेट्रोल-दवाओं जैसी हमारी ज़रूरतों का ख्याल रखा है।" श्रीलंका के पूर्व कप्तान रणतुंगा ने की पीएम मोदी की तारीफ
07 Apr 2022 01:09AM,by: Naveen kumar sahu
भारत में कोविड-19 के नए वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है। कोविड का हाइब्रिड म्यूटेंट स्ट्रेन, जिसे XE नाम दिया गया है, मुंबई में पाया गया है। हालांकि, केंद्र सरकार ने इससे इनकार किया है। INSACOG (Indian SARS-CoV-2 Genomics Consortium) का कहना है कि मरीज के सैंपल की फास्ट क्यू फाइल्स का XE वैरिएंट से मिलान किया गया। इसमें पाया गया कि दोनों एक जैसे नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वैरिएंट को दो ओमिक्रान सब-वैरिएंट - BA.1 और BA.2 का हाइब्रिड स्ट्रेन कहा जाता है।INSACOG कोविड मामलों की जिनोम सिक्वेंसिंग करने वाली एजेंसी है।
07 Apr 2022 01:09AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


