latest

Generic placeholder image

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महज 1 सीट ही जीत पाने वाली बसपा की मुखिया मायावती ने करारी हार के लिए सपा के दुष्प्रचार को जिम्मेदार ठहराया है। मायावती ने शुक्रवार सुबह लखनऊ में कहा कि बसपा को यदि मुस्लिम और दलित वोट मिल जाता तो भाजपा की हार हो जाती। उन्होंने ने कहा यह चुनाव हमारे लिए एक सीख की तरह से है। बसपा के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया। मैं बसपा के समर्थकों से कहना चाहूंगी कि हिम्मत नहीं हारनी है और लगे रहना है। बाबासाहेब के अनुयायी कभी हिम्मत नहीं हार सकते हैं। मैं कहना चाहूंगी कि अब बुरा वक्त खत्म होने वाला है। हमने जीजान से प्रयास किया और उसके बाद भी यह नतीजा आया है तो फिर इससे बुरा क्या हो सकता है। 

11 Mar 2022 06:59AM,
by: Imran Khan