शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि आईएएस अधिकारी विनीत जोशी को 14 फरवरी से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को नया अध्यक्ष नियुक्त किया । वह उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत रहे हैं और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के महानिदेशक हैं। आईएएस अधिकारी विनीत जोशी बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष
15 Feb 2022 07:26AM,by: Babuaa Desk
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलोन मस्क ने 19-29 नवंबर तक टेस्ला के 5 मिलियन से अधिक शेयर चैरिटी को दान किए, एक नियामक फाइलिंग से पता चला है। ब्लूमबर्ग ने बताया कि शेयरों की कीमत लगभग 5.7 बिलियन डॉलर थी, जो इसे इतिहास में सबसे बड़ी चैरिटी में से एक बनाती है। अक्टूबर में, मस्क ने कहा कि अगर संयुक्त राष्ट्र यह बता सकता है कि वह दुनिया की भूख को कैसे हल करेगा, तो वह $ 6 बिलियन का दान देंगे।
15 Feb 2022 06:42AM,by: Babuaa Desk
टाटा संस ने बताया कि टर्किश एयरलाइन्स के पूर्व चेयरमैन इल्कर आयसी को एअर इंडिया का सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। अब इल्कर आयसी के नाम को मंज़ूरी के लिए नियामक के पास भेजा जाएगा। आयसी ने कहा कि वह यह नियुक्ति स्वीकार करते हुए खुश और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
15 Feb 2022 06:31AM,by: Naveen kumar sahu
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है, "हमें बताया गया है कि 16 फरवरी हमले का दिन होगा। हम इसे एकता का दिन बनाएंगे।" उन्होंने लोगों से बुधवार को झंडा फहराने और राष्ट्रगान गाने का आह्वान किया। सरकारी अधिकारियों ने कहा कि ज़ेलेंस्की रूस के हमले की भविष्यवाणी नहीं कर रहे थे, बल्कि विदेशी मीडिया को संदेहपूर्ण प्रतिक्रिया दे रहे थे।
15 Feb 2022 06:01AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





