भारत ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया और पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया। इससे पहले टीम इंडिया 2000, 2008, 2012 और 2018 में विश्व कप जीत चुकी है। वहीं, 2006, 2016 और 2020 में भारतीय टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 44.5 ओवर में 189 रन पर ऑलआउट हो गई।
06 Feb 2022 02:10AM,by: Imran Khan
भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए लोक कल्याण संकल्प पत्र रविवार को लखनऊ में जारी किया जाएगा। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संकल्प पत्र जारी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
06 Feb 2022 02:10AM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में अपना अगला मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने की तैयारी कर ली है। रविवार को लुधियाना पहुंच रहे राहुल गांधी इस संबंध में विधिवत घोषणा करेंगे। इस बीच, पार्टी की ओर से चन्नी को आगे रखकर मौजूदा विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अलग से भी रणनीति बनाई गई है।
06 Feb 2022 02:10AM,by: Imran Khan
जैसे-जैसे विधानसभा चुनावों की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे ही चुनावी सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां पार्टी प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। वहीं दूसरी और भाषण बाजी के चक्कर में नेताओं की जुबान भी फिसल रही है। यहां तक कि दिग्गज नेता भी बदजुबानी में पीछे नहीं हैं। हाल ही में जहां 'गर्मी' और 'चर्बी' ने सियासी पारा खूब गरम किया, तो मेरठ में सपा प्रत्याशियों ने भी विवादित बयान देकर सुर्खिया बटोरीं। वहीं शनिवार को भाजपा प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा ने कबूतर उड़ाकर सियासी सरगर्मियां तेज कर दीं।
06 Feb 2022 02:10AM,by: Imran Khan
चंडीगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन, यूटी सलाहकार धर्म पाल द्वारा शुरू की गई। 'एल्डर लाइन 14567' पूरे सप्ताह सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी। यह सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में बुजुर्गों की शिकायतों और प्रश्नों का समाधान करेगा। यह दुर्व्यवहार के मामले में तत्काल सहायता भी प्रदान करेगा और भावनात्मक समर्थन प्रदान करेगा। चंडीगढ़: वरिष्ठ नागरिकों के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन हुआ शुरू
06 Feb 2022 01:28AM,by: Tulsi Dewangan
अमेरिका में एक पादरी ने एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें उनके अनुयायियों ने "जादू टोना" से संबंधित होने के कारण हैरी पॉटर और ट्वाइलाइट की पुस्तकों को जला दिया। ग्रेग लोके ने लोगों से "टैरो कार्ड, ओइजा बोर्ड, हीलिंग क्रिस्टल, मूर्ति की मूर्तियों ... और जादू से जुड़ी हर चीज" को जलाने का भी आग्रह किया। लोके ने कहा, ये सामग्री चर्च के "धार्मिक अधिकारों ... स्वतंत्रता और विश्वास प्रणाली" के लिए खतरा हैं।
06 Feb 2022 01:28AM,by: Tulsi Dewangan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








