latest

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में बापू की कुटिया: महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार नवा रायुपर में गांधी सेवा ग्राम बसाने जा रहा है। महाराष्ट्र के वर्धा की तर्ज पर इस सेवा ग्राम काे तैयार किया जाएगा। जहां पूरा निर्माण मिट्‌टी, चूना, पत्थर जैसी प्राकृतिक चीजों से किया गया हैं। इस सेवाग्राम का भूमिपूजन तीन फरवरी यानी कल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी करेंगे। सेवा ग्राम में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और आत्मनिर्भर गांव की कल्पना को साकार करने के लिए हर तरह के कारीगरों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। छत्तीसगढ़ मे बापू की कुटिया

02 Feb 2022 07:00AM,
by: Imran Khan