latest

Generic placeholder image

भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर “कालनिधि" इतिहास संघ (हिस्ट्री एसोसिएशन) श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा प्रोफेसर साधना शर्मा (प्राचार्य) के संरक्षण में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के गौरवपूर्ण क्षणों को दर्शाने वाली एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी भारत की ऐतिहासिक गाथा की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रदर्शित करती है। 21 जनवरी 2022 को इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किए जाने के पश्चात विभाग द्वारा डिस्कवरी ऑफ इंडिया, इंडियाज स्ट्रगल, हिंद स्वराज पुस्तकों पर चर्चा, भगतसिंह पर डॉक्युमेंट्री, देश भक्तिगीत प्रतियोगिता इत्यादि कार्यक्रम का आयोजनों के पश्चात आज समापन समारोह श्री के. सी. त्यागी, माननीय सांसद राज्यसभा के मुख्य अतिथित्य में हुआ। के सी त्यागी जी ने एतिहासिक परिचर्चा के साथ साथ अपने व्यक्तिगत राजनीतिक अनुभवों से आजाद भारत के 75 की यात्रा की भी श्रोताओं को जानकारी प्रदान की।

02 Feb 2022 05:58AM,
by: Naveen kumar sahu