महाराष्ट्र कैबिनेट ने सुपर मार्केट्स और वॉक-इन स्टोर्स में वाइन बेचने संबंधी प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। वह स्टोर्स जिनका क्षेत्रफल 1,000 वर्ग फुट से अधिक होगा और महाराष्ट्र दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम के तहत पंजीकृत होंगे उन्हें वाइन बिक्री की अनुमति दी जाएगी।
28 Jan 2022 03:52AM,by: Naveen kumar sahu
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने खान कोचिंग सहित अन्य कई कोचिंग संस्थान पर दर्ज मुकदमों को लेकर कहा है, "रेलवे/पुलिस ये मुकदमे अविलंब वापस ले। उग्र छात्रों से शांति की अपील करता हूं।" उन्होंने कहा, "बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में छात्रों का उत्तेजक होना आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा प्रक्रिया व परिणाम में गड़बड़ी के विरुद्ध प्रतिक्रिया है।"
28 Jan 2022 01:47AM,by: Naveen kumar sahu
देश में गुरुवार को 2 लाख 48 हजार 653 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 3.8 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 624 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले बुधवार को 2,86,384 लोग संक्रमित मिले थे और 573 लोगों की मौत हुई थी। पिछले दिन के मुकाबले 37,731 कम संक्रमित मिले हैं यानी नए केस में 13% की कमी देखी गई है।
28 Jan 2022 01:46AM,by: Imran Khan
कांग्रेस के दिग्गज नेता व 6 बार गोवा के मुख्यमंत्री रह चुके प्रताप सिंह राणे ने आगामी विधानसभा चुनाव ना लड़ने का ऐलान किया है। उन्हें पोरियम सीट से बीजेपी प्रत्याशी व उनकी पुत्रवधू दिव्या राणे के खिलाफ खड़ा किया गया था। राणे ने कहा, "घर का बड़ा होने के नाते किसी को तो एक फैसला लेना था।"
28 Jan 2022 01:23AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





