दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 25 यात्रियों की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद उन्हें फ्लाइट में जाने से रोक दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, संक्रमितों में से 13 यात्री स्पाइसजेट की उड़ान से दुबई जाने वाले थे। गौरतलब है कि यूएई जाने वाले सभी यात्रियों को रैपिड आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना आवश्यक है।
11 Jan 2022 02:17AM,by: Naveen kumar sahu
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी। नड्डा ने ट्वीट किया, ''...लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया...मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।'' उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं उनसे अनुरोध है कि अपनी जांच करवा लें। जे.पी. नड्डा हुए कोरोना संक्रमित
11 Jan 2022 02:16AM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और हर देशवासी के लिए ये सर्वोपरि है कि वे सुरक्षित रहें. पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक को लेकर उन्होंने कहा कि जाँच हो रही है, सच्चाई सामने आ जाएगी. प्रियंका गांधी ने कहा- मेरी कोई संवैधानिक हैसियत नहीं
11 Jan 2022 02:16AM,by: Imran Khan
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. अब तमाम राजनीतिक दल अपनी आखिरी रणनीति पर काम करने लगे हैं. इसी के मद्देनजर उम्मीदवारों के संभावित नामों पर विचार करने के लिए आज बीजेपी के दिल्ली मुख्यालय में यूपी कोर ग्रुप के नेताओं की बड़ी बैठक केंद्रीय नेताओं के साथ होने जा रही है. ये बैठक आज सुबह नौ बजे शुरू होने की संभावना है.
11 Jan 2022 02:16AM,by: Imran Khan
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संसदीय समितियों से संपर्क करके संशोधित नागरिकता कानून के तहत नियम बनाने के लिए और समय का अनुरोध किया है. CAA के माध्यम से मोदी सरकार बांग्लादेश , पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए गैर-मुस्लिमों को भारतीय नागरिकता देना चाहती है. संशोधित नागरिकता अधिनियम 11 दिसंबर 2019 को संसद द्वारा पारित किया गया था और अगले दिन राष्ट्रपति की मंजूरी प्राप्त हुई थी. इसके बाद गृह मंत्रालय ने इसे अधिसूचित किया था. हालांकि, कानून अभी लागू होना बाकी है क्योंकि CAA के तहत नियम अभी बनाए जाने बाकी हैं.
11 Jan 2022 02:15AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





