राज्यसभा की 8 संसदीय स्थायी समितियों ने साल 2020-21 में अपने प्रदर्शन में सुधार किया है. राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू की रिव्यू रिपोर्ट में इस बात खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में बताया गया है राज्यसभा की 8 विभाग संबंधित संसदीय स्थायी समितियों ने बैठक और हाजिरी के मामले में साल 2017-18 के मुकाबले सितंबर 2020 से लेकर सितंबर 2021 तक काफी सुधार किया है.
31 Dec 2021 11:34AM,by: Imran Khan
यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही दल बदल की राजनीति भी शुरू हो गई है. रायबरेली में सीएम योगी के मंच पर कांग्रेस विधायक के साथ दिखने के बाद से कयासों का बाजार एक बार फिर से गर्म हो गया है. माना जा रहा है कि राकेश सिंह सीएम योगी की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. बता दें कि सीएम योगी आज रायबरेली दौरे पर हैं. बीजेपी की जन विश्वास यात्रा के मंच पर सीएम योगी के साथ कांग्रेस विधायक राकेश सिंह के दिखने के बाद उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं.
31 Dec 2021 11:30AM,by: Imran Khan
रायपुर में कांग्रेस के तमाम नेता मौन धरने पर बैठ गए। गांधी मैदान में खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस मौन धरने में शामिल होने पहुंचे। यहां पार्टी के अध्यक्ष मोहन मरकाम भी मौजूद रहे। गांधी को धर्म संसद में अपशब्द कहे जाने के बाद पार्टी ने 'गांधी हमारे अभिमान' कार्यक्रम रखा था। यहां रघुपति राघव राजा राम, गांधी मेरा अभिमान सबको सन्मति दे भगवान जैसे भजन गाए गए। कुछ छोटे बच्चे मंच पर गांधी की वेशभूषा में थे।
31 Dec 2021 10:40AM,by: Imran Khan
साल के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला और दिन भर के कारोबार के बाद अंत में हरे निशान पर बंद हुआ। बीएसई के 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां 459 अंक की उछाल के साथ 58,253 के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं एनएसई का सूचकांक निफ्टी 150 अंक की तेजी लेकर 17,344 के स्तर पर बंद हुआ। हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार
31 Dec 2021 10:35AM,by: Naveen kumar sahu
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा कि अगर उन्हें भारत के लिए एक तेज गेंदबाज चुनना पड़ा तो वह मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के बीच "पूरी तरह से भ्रमित" होंगे। उन्होंने कहा कि शमी ने महत्वपूर्ण विकेट, सफलता, कौशल और फिटनेस हासिल करने में बुमराह का कंधे से कंधा मिलाकर मुकाबला किया है। शमी ने सेंचुरियन में पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की 113 रन की जीत में आठ विकेट लिए। शमी और बुमराह में से एक को चुनना मुश्किल: नेहरा
31 Dec 2021 10:04AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





