बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में संभावित इबोला वायरस संक्रमण को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने आइसोलेशन वार्ड, अलग सैंपल कलेक्शन एरिया और संक्रमण नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम शुरू कर दिए हैं। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. लखन सिंह की अध्यक्षता में हुई आपात बैठक में सैनिटाइजेशन, बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट और सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की गई। डॉक्टरों और नर्सों को पीपीई किट उपयोग व संक्रमण रोकथाम की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने और संदिग्ध लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की है। बिलासपुर में इबोला का खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
24 May 2026 02:23PM,by: Kriti Dwivedi
छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं के लिए ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ पोर्टल लॉन्च किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव सेाय बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में इसका शुभारंभ किया। इस पोर्टल के जरिए युवाओं को रोजगार, कौशल प्रशिक्षण, करियर काउंसलिंग और स्वरोजगार की जानकारी एक ही मंच पर मिलेगी। पोर्टल पर अब तक 468 युवाओं का पंजीयन और 513 रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध है। 8वीं पास से लेकर उच्च शिक्षित युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग और विशेषज्ञों से करियर मार्गदर्शन देने की भी योजना बनाई है।
24 May 2026 02:23PM,by: Kriti Dwivedi
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने कहा कि उनकी वार्ता टीम देश के सम्मान और गरिमा से कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान परमाणु हथियार नहीं चाहता और दुनिया को भरोसा दिलाने के लिए तैयार है। बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय परमाणु वार्ता पर फिर चर्चा तेज हो गई।
24 May 2026 01:27PM,by: Kriti Dwivedi
पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी ज़िलों में “होल्डिंग सेंटर” बनाने का आदेश दिया है। इन सेंटरों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों को रखा जाएगा, जिन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया चल रही है। गृह विभाग ने ज़िला मजिस्ट्रेटों को MHA की गाइडलाइन के अनुसार कार्रवाई करने को कहा है। सरकार ने “Detect, Delete and Deport” नीति के तहत ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर भेजने की तैयारी तेज कर दी है। यह कदम राज्य में अवैध प्रवासियों पर सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।
24 May 2026 11:08AM,by: Kriti Dwivedi
नई दिल्ली में विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नस्लभेदी टिप्पणियों पर कहा कि “हर देश में बेवकूफ़ लोग होते हैं।” उन्होंने कहा कि अमेरिका भारतीयों का स्वागत करने वाला देश है और भारतीय समुदाय ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दिया है। रूबियो ने यह भी साफ किया कि H-1B समेत वीज़ा नियमों में बदलाव केवल भारत को निशाना बनाकर नहीं किए जा रहे, बल्कि यह पूरी दुनिया के लिए लागू प्रक्रिया का हिस्सा हैं।
24 May 2026 10:40AM, by: Kriti Dwivedi
कोलकाता नगर निगम (KMC) ने तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी से जुड़ी 17 प्रॉपर्टीज़ को अवैध निर्माण के आरोप में नोटिस जारी किए हैं। अभिषेक बनर्जी ने जवाब देने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा है। वहीं, KMC ने तिलजला, कस्बा और बेलियाघाटा में छह अवैध इमारतों पर बुलडोज़र कार्रवाई की। इनमें कथित अपराधी बिस्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू से जुड़ी प्रॉपर्टीज़ भी शामिल हैं। नगर निगम का कहना है कि कई इमारतों के बिल्डिंग प्लान मंजूर नहीं थे। मामले में ED भी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत छापेमारी कर रही है।
24 May 2026 10:40AM, by: Kriti Dwivedi
दिल्ली में आज जनजाति समाज डी-लिस्टिंग की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन करेगा। बस्तर संभाग से करीब 1200 ग्रामीण दिल्ली पहुंचे हैं। समाज का आरोप है कि धर्मांतरण के बाद भी कई लोग ST आरक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। प्रदर्शन में देशभर से सवा लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। जनजाति सांस्कृतिक समागम के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
24 May 2026 10:40AM, by: Kriti Dwivedi
पश्चिम बंगाल के फाल्टा सीट पर भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मतगणना शुरू कर दी है, शुरुआती रुझानों में भाजपा के देबांशु पांडा आगे चल रहे हैं। स्ट्रांग रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है और शाम तक नतीजे घोषित होने की उम्मीद है। इस सीट पर प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा के देबांशु पांडा और कांग्रेस के अब्दुल रज्जाक मोल्ला शामिल हैं। पुनर्मतदान से ठीक पहले एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में, टीएमसी के जहांगीर खान ने अपना नामांकन वापस लेने की घोषणा कर दी थी। फाल्टा चुनाव परिणाम अपडेट: कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू
24 May 2026 04:28AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



