टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

CBI जांच और FIR: 'कॉकरोच जनता पार्टी' के अभियान, इससे जुड़े लोगों और सोशल मीडिया गतिविधियों की सीबीआई (CBI) से गंभीर जांच कराई जाए और उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज हो. न्यायिक गरिमा का दुरुपयोग: याचिका में आरोप है कि यह संगठन सुप्रीम कोर्ट की मौखिक टिप्पणियों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है और न्यायिक गरिमा को ठेस पहुंचाकर अनुचित लाभ ले रहा है. फर्जी वकीलों के सिंडिकेट की जांच: याचिकाकर्ता ने 'फर्जी वकीलों' (Fake Advocates) के उस पूरे गिरोह की भी जांच की मांग की है जो फर्जी डिग्री के सहारे कोर्ट परिसर में सक्रिय हैं और व्यवस्था को निशाना बना रहे हैं. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) का रुख: बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन ने भी इस पर चिंता जताई है कि फर्जी डिग्री धारकों के कारण वास्तविक और योग्य वकीलों को नुकसान हो रहा है, इसलिए कोर्ट कैंपस की शुचिता बनाए रखने के लिए ऐसी जांच जरूरी है। 

25 May 2026 01:17AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार रात दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर बीकानेर पहुंचेंगे। वे भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और एंटी-ड्रोन सिस्टम की समीक्षा करेंगे। शाह BSF, खुफिया एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। बैठक में सीमा पार ड्रोन से हो रही हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने पर चर्चा होगी। गृह मंत्री सांचू बॉर्डर पोस्ट पर जवानों से मुलाकात करेंगे और महिला बैरकों का उद्घाटन भी करेंगे। बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर और हनुमानगढ़ के अधिकारी बैठक में शामिल रहेंगे। बीकानेर में अमित शाह करेंगे एंटी-ड्रोन सुरक्षा की समीक्षा बैठक

24 May 2026 02:24PM,
by: Kriti Dwivedi