राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेता इंद्रेश कुमार ने रविवार को कहा कि भारत में 99 फीसदी मुसलमान अपने पूर्वजों, संस्कृति, परंपराओं और मातृभूमि के लिहाज से 'हिंदुस्तानी' हैं। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा अतीत में व्यक्त किए गए उस विचार का भी समर्थन किया कि भारतीयों के पूर्वज एक ही थे, इसलिए उनका डीएनए समान है।
14 Nov 2022 01:28AM,by: Imran Khan
इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने कहा है कि अयोध्या में मस्जिद का निर्माण दिसंबर 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। अस्पताल, पुस्तकालय, सामुदायिक रसोई और अनुसंधान केंद्र सहित सभी प्रस्तावित संरचनाओं का निर्माण एक साथ शुरू होगा लेकिन मस्जिद ट्रस्ट के सचिव ने बताया कि इसके छोटे आकार के कारण पहले पूरा होने की संभावना है।
13 Nov 2022 11:39AM,by: Babuaa Desk
उत्तराखंड आयुर्वेद और यूनानी लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने बाबा रामदेव की दिव्य फार्मेसी से पांच उत्पादों के उत्पादन पर प्रतिबंध के अपने आदेश को रद्द कर दिया। उत्तराखंड ड्रग रेगुलेटर डॉ. जीसीएस जंगपांगी ने कहा, 'हमने... पिछला ऑर्डर जल्दबाजी में जारी किया था और यह एक गलती थी।' राज्य प्राधिकरण ने बीपीग्रिट, मधुग्रिट, थायरोग्रिट, लिपिडॉम और आईग्रिट गोल्ड टैबलेट के उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।
13 Nov 2022 11:39AM,by: Babuaa Desk
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने अप्रवासी मजदूरों पर फिर गोलीबारी की है। अनंतनाग जिले में शनिवार को दहशतगर्दों की फायरिंग में 2 गैर-स्थानीय श्रमिक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कश्मीर क्षेत्र पुलिस ने ट्वीट करके बताया कि यह घटना अनंतनाग के राख-मोमिन इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की तलाश के लिए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। घायल मजदूरों की पहचान प्रसाद और गोविंद के तौर पर हुई है, जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बेहतर इलाज के लिए दोनों को जीएमसी अनंतनाग शिफ्ट कर दिया गया है। इससे पहले 3 नवंबर को अनंतनाग जिले में ही आतंकियों ने दो अप्रवासी मजूदरों को गोली मार दी थी। दोनों को गंभीर चोटें आईं, मगर इलाज के बाद वे रिकवर हो गए। दोनों श्रमिक जिले में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में काम करते थे।
13 Nov 2022 02:57AM,by: Imran Khan
तकरीबन 32 साल जेल की सजा काटने के बाद राजीव गांधी की हत्या के 6 दोषी रिहा हो चुके हैं। शनिवार को उन्हें जेल की चाहरदीवारों से आजादी मिली। जेल से रिहा होने के बाद रविचंद्रन ने कहा कि उत्तर भारतीयों को उन्हें आतंकी के बजाय पीड़ित समझना चाहिए। हालांकि आने वाला समय उन्हें जरूर समझेगा। उधर, तमिलनाडु के वेल्लोर में जेल से रिहा होने के बाद नलिनी से जब पूछा गया कि वो सोनिया गांधी से मिलेंगी? इस पर नलिनी पहले तो सकपका गईं फिर तपाक से उत्तर दिया- हे भगवान, प्लीज नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे छह दोषियों को रिहा करने का आदेश दिया था। शनिवार को जेल से बाहर आने के बाद यह पूछे जाने पर कि क्या वह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और दिवंगत राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी से मिलेंगी? नलिनी ने कहा, "हे भगवान, प्लीज नहीं।"
13 Nov 2022 02:57AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







