दक्षिणपंथी संगठनों के विरोध के चलते बेंगलुरू में 'स्टैंड-अप कॉमेडियन' वीर दास का शो रद्द किए जाने के बाद गोवा में हिंदू जनजागृति समिति (एचजेएस) ने फिर हमला बोला है। समिति ने शनिवार को कहा कि वह तब तक उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी जब तक कि वह अमेरिका में की गई अपनी 'भारत विरोधी' टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांग लेते। समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे ने कहा कि जहां कहीं भी दास के कार्यक्रम होंगे, उनका संगठन विरोध करता रहेगा। भारत विरोधी टिप्पणी के लिए माफी मांगें वीर दास'
12 Nov 2022 12:43PM,by: Imran Khan
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि आने वाले समय में डिजिटल मुद्रा कम खर्चीली होगी और सीमा पार लेनदेन और भुगतान के लिए महत्वपूर्ण होगी। हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में बोलते हुए, दास ने कहा, "आपको समय के साथ तालमेल रखना होगा ... कागज के नोटों की छपाई में लागत शामिल है - छपाई की लागत, कागज खरीदना, रसद, भंडारण ... आगे जाकर, डिजिटल मुद्रा होगी कम महंगा।" आगे चलकर डिजिटल करेंसी कम खर्चीली होगी: आरबीआई गवर्नर
12 Nov 2022 12:43PM,by: Babuaa Desk
कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को गुजरात चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक 11 वादों वालें इस घोषणापत्र में किसानों के तीन लाख का लोन माफ़ करने और पुराने पेंशन स्कीम को वापस लाने के वादे शामिल हैं. घोषणापत्र जारी करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो ये घोषणापत्र सरकार की पहली कैबिनेट के दस्तावेज होगा. उन्होंने कहा, “जैसा कि राहुल गांधी ने कहा था कि घोषणापत्र लोगों से पूछ कर बनना चाहिए, हमने उनसे पूछा और 6 लाख से ज़्यादा लोगों ने इसमें हिस्सा लिया.” गुजरात में दो चरणों में चुनाव होने हैं, 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी, गुजरात में पिछले 27 सालों से बीजेपी सत्ता में है.
12 Nov 2022 12:13PM,by: Babuaa Desk
राजीव गांधी हत्याकांड के छह दोषियों में से एक नलिनी श्रीहरन को शनिवार शाम वेल्लौर जेल से रिहा कर दिया गया। इससे पहले आज सुबह पैरोल की शर्तों के तहत अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए नलिनी को एक स्थानीय पुलिस स्टेशल ले जाया गया था। गौरतलब है कि रिहा किए जाने से एक दिन पहले यानी शुक्रवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जेल की सजा काट रहे छह आरोपियों को 31 साल तक जेल में रहने के बाद रिहा करने का आदेश दिया गया था।
12 Nov 2022 12:13PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


