भाजपा नेत्री सरोज पांडेय ने हाल ही में खराब सड़कों का वीडियो शेयर करते हुए प्रदेश की भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा था। अब सांसद सरोज पांडेय के इस वीडियो को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने करारा प्रहार किया है। बीेजेपी नेत्री पर गृह मंत्री का करारा प्रहार
30 Sep 2022 10:53AM,by: Imran Khan
निजी बैंक के मैनेजर और राजनांदगांव के रहने वाले 28 वर्षीय पलाश अग्रवाल का शव दुर्ग के शिवनाथ नदी में मिला। SDRF दुर्ग की टीम ने दो दिन रेस्क्यू करके 30 घंटे बाद शव को पानी के अंदर से निकाला। पुलगांव पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलगांव पुलिस के मुताबिक स्थानीय गोताखोरों ने गुरुवार सुबह जानकारी दी कि एक कार सीजी 04 एमवाय 2686 पुराने पुल में संदिग्ध हालत में खड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की कार में कोई नहीं था। कार के अंदर दो मोबाइल फोन पड़े हैं और रस्सी भी पड़ी हुई है। खुदकुशी की आशंका के चलते SDRF दुर्ग की टीम को बुलाया गया। SDRF ने गुरुवार को काफी देर तक नदी में रेस्क्यू किया, लेकिन शव का पता नहीं चला।
30 Sep 2022 10:52AM,by: Imran Khan
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव को लेकर स्थिति अब साफ होती दिख रही है। मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर और एमएन त्रिपाठी ने अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस चीफ के लिए त्रिकोणीय मुकाबले के आसार दिख रहे हैं। नामांकन दायर करने के बाद थरूर ने कहा, 'मैंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है जिसमें 50 लोगों ने मेरा समर्थन किया है। यह आंकड़ा 60 होगा क्योंकि एक और जगह से फॉर्म आ रहा है ।देश के 12 राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमारी मदद की है।
30 Sep 2022 10:52AM,by: Imran Khan
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारियों ने फर्जी चालान जारी कर 15 बीमा कंपनियों, बिचौलियों और बैंकों द्वारा 824 करोड़ रुपये की कर चोरी का पता लगाया है। अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि जांच से पता चला है कि इन फर्मों ने मार्केटिंग सेवाओं के नाम पर अयोग्य इनपुट टैक्स क्रेडिट पास करने की व्यवस्था की थी और फर्जी चालान किए थे।
30 Sep 2022 07:38AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली हाईकोर्ट ने शहर में गुटखा, पान मसाला, फ्लेवर्ड तंबाकू और ऐसे ही अन्य उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण या बिक्री पर लगी रोक हटा दी है। उच्च न्यायालय ने कहा कि प्रतिबंध "यांत्रिक तरीके" से जारी किया गया था। न्यायमूर्ति गौरांग कांत ने कहा कि कानून का सवाल केवल जन चेतना और भावनाओं के आधार पर तय नहीं किया जा सकता है।
30 Sep 2022 07:29AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







