पश्चिम बंगाल में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। रविवार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वार पूर्ववर्ती वाम मोर्चे की सरकार पर निशाना साधने के एख दिन बाद माकपा ने उनपर पलटवार किया है। माकपा ने सोमवार को आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी भ्रष्ट-आपराधिक सिंडिकेट बन गई है। इतना ही नहीं, माकपा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा, आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपना रूख नरम किया है।
26 Sep 2022 01:26PM,by: Imran Khan
महाराष्ट्र के मंत्री तानाजी सावंत ने सोमवार को मराठा समुदाय के लिए आरक्षण पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके मराठा समूहों और विपक्षी दलों की नाराजगी झेली। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल मई में सरकारी नौकरियों और शिक्षा में मराठा समुदाय को आरक्षण देने वाले महाराष्ट्र कानून को असंवैधानिक करार दिया था और कहा था कि 1992 द्वारा निर्धारित 50 प्रतिशत आरक्षण सीमा को तोड़ने के लिए कोई असाधारण परिस्थिति नहीं थी।
26 Sep 2022 01:21PM,by: Imran Khan
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री की लड़ाई 'गद्दार' और 'बफादार' के बीच उलझ गई है। सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावनाओं के बीच गहलोत गुट हाईकमान से ही भिड़ गया। उन्होंने साफ कह दिया है कि 2020 में बगावत करने वाले विधायकों को छोड़कर ही सीएम बनाया जाए। इन विधायकों ने 19 अक्टूबर तक पार्टी की किसी भी बैठक में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया है। यानी कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने तक गहलोत गुट के विधायक पार्टी की किसी भी बैठक में शामिल नहीं होंगे। उधर, विधायक दल की बैठक में नहीं गहलोत गुट के विधायकों का नहीं आना अनुशासनहीनता माना गया । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गहलोत गुट के विधायकों के विधायक दल की बैठक में नहीं पहुंचने पर पर्यवेक्षक अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे कड़ी प्रतक्रिया दी।
26 Sep 2022 01:21PM,by: Imran Khan
मदनवाड़ा जांच आयोग के फैसले पर IPS मुकेश गुप्ता को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने आयोग की फाइडिंग और अनुशंसा पर रोक लगा दी है। आयोग की जांच रिपोर्ट में दोषी करार देने पर तत्कालीन IG और IPS मुकेश गुप्ता ने पहले हाईकोर्ट और अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर उनके पक्ष में स्टे दिया गया है। मदनवाड़ा में नक्सली-पुलिस मुठभेड़ में राजनांदगांव के तत्कालीन एसपी समेत 29 जवान शहीद हुए थे।
26 Sep 2022 01:19PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी पर कांग्रेस का एक नया स्टैंड आया है। कांग्रेस विधायक और शराबबंदी का सुझाव देने के लिए बनी राजनीतिक समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने सोमवार को इस पर बात की। उन्होंने कहा, अगर प्रभावी शराबबंदी करनी है तो उसका एक ही तरीका है कि पूरे देश में इसे बंद कर दिया जाए। अगर एक राज्य में बंद हुआ तो पड़ोसी राज्यों से तस्करी होगी। फिर उसे कौन रोकेगा?
26 Sep 2022 01:19PM,by: Imran Khan
कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा, "हमारे आंकड़ों के मुताबिक, हिजाब [मुद्दे] के कारण किसी भी लड़की ने कोई कॉलेज नहीं छोड़ा है।" इंडियन एक्सप्रेस ने उन्हें यह कहते हुए उद्धृत किया, "आपने टीवी पर एक विशेष लड़की को देखा होगा, जो बिना हिजाब के आंदोलन का नेतृत्व कर रही थी और कई रैलियों को संबोधित कर रही थी। इसलिए, हिजाब कोई बाधा नहीं है।"
26 Sep 2022 01:18PM,by: Babuaa Desk
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के बाद चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम बदलने के पीएम नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत किया। सिंह ने कहा, "एक बहुत अच्छी पहल... यह न केवल पंजाब के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रतिष्ठित क्षण है।" इससे पहले, पंजाब और हरियाणा की राज्य सरकारें स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के बाद चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलने पर सहमत हुईं, सीएम भगवंत मान ने कहा था
26 Sep 2022 01:18PM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के होटलों-मोटलों में अब विदेशी शराब भी परोसी जाएंगी। आबकारी विभाग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। शर्त है कि यह शराब होटल के रेस्टोरेंट या ऐसे ही किसी जगह पर ग्राहकों को खुली बोतल से परोसी जाएंगी। इसके लिए संबंधित होटल को एफएल-3 श्रेणी का लाइसेंस जारी होगा। इन होटलों में पीने-पिलाने का सिलसिला दोपहर 12 बजे से शुरू होकर रात के 12 बजे तक चल सकता है।
26 Sep 2022 01:18PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







