जदयू MLC दिनेश सिंह को मंगलवार देर शाम पटना एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। उनके पास से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। रेवेन्यू पदाधिकारी सुजाता की देखरेख में पैसों की गिनती की गई। उनके पास कुल 25.50 लाख से अधिक रुपए मिले। MLC को 10 दिन में इस पैसे का हिसाब देने की बात कह कर छोड़ दिया गया। वो आज शाम दिल्ली से पटना लौटे थे। एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में उनसे पूछताछ हुई। जदयू MLC दिनेश सिंह लोजपा (पारस गुट) की सांसद वीणा देवी के पति हैं। मुजफ्फरपुर इलाके के बड़े नेता माने जाते हैं।
21 Sep 2022 01:15AM,by: Imran Khan
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक तारपीन तेल की फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री कर्मियों की चीखपुकार और लपटें देखकर आसपास के घरों से लोग बाहर निकल आई। दमकल की आठ गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। सूचना है कि आग में झुलसने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
21 Sep 2022 01:15AM,by: Imran Khan
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में कथित तौर पर शराब के नशे में उतारे जाने की खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "मैं निश्चित रूप से इस पर गौर करूंगा।" उन्होंने कहा, "घटना अंतरराष्ट्रीय धरती पर हुई। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम तथ्यों की पुष्टि करें।" सिंधिया ने कहा कि डेटा प्रदान करना लुफ्थांसा एयरलाइन पर निर्भर ।
20 Sep 2022 11:26AM,by: Babuaa Desk
सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा (प्रबंधन) अधिनियम, 2014 की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा है, जिसके तहत राज्य में गुरुद्वारों के मामलों के प्रबंधन के लिए एक अलग समिति का गठन किया गया था। पीठ ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के एक सदस्य द्वारा हरियाणा सिख गुरुद्वारा अधिनियम को रद्द करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया।
20 Sep 2022 10:45AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





