छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना रायगढ़ जिले की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि महिलाओं के लिए आर्थिक संबल बन रही है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ा रही है। जिले में इस योजना से 3 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। फरवरी 2026 तक इन महिलाओं के खातों में 24 किश्तों के माध्यम से 663 करोड़ 96 लाख 91 हजार 400 रुपये की राशि सीधे अंतरित की जा चुकी है।
महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि से महिलाएं घर की दैनिक जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ छोटी-छोटी बचत भी कर पा रही हैं। कई महिलाएं इस राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई, दवाइयों और अन्य जरूरी खर्चों के लिए कर रही हैं, जिससे परिवार को आर्थिक सहारा मिल रहा है। योजना से लाभान्वित महिलाओं का कहना है कि नियमित रूप से मिलने वाली राशि से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वे अपनी जरूरतों के लिए पूरी तरह दूसरों पर निर्भर नहीं रहतीं। कई महिलाएं इस राशि को बीज पूंजी के रूप में उपयोग कर छोटे-छोटे स्वरोजगार भी शुरू कर रही हैं। सिलाई-कढ़ाई, किराना दुकान, सब्जी बिक्री और हस्तशिल्प जैसे कार्यों से जुड़कर वे अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं।
राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है और वे परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। महतारी वंदन योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत आधार बन रही है, जिससे सशक्त महिला, सशक्त परिवार और सशक्त समाज की अवधारणा को बल मिल रहा है। महिला दिवस के अवसर पर जिले की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई यह योजना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
07 Mar 2026 01:14PM, by: Heera Motwani
स्वाति मालीवाल ने गायक बादशाह के नए हरियाणवी गाने टटीरी की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि गाने के बोल अश्लील हैं और स्कूल की लड़कियों को गलत तरीके से पेश करते हैं। मालीवाल ने कहा कि जिन कलाकारों के बहुत ज्यादा प्रशंसक होते हैं, उन्हें जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए और ऐसे गीतों को मनोरंजन के नाम पर सामान्य नहीं बनाया जाना चाहिए। स्वाति मालीवाल ने बादशाह के हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ की आलोचना करी
07 Mar 2026 10:46AM,by: Mahak Qureshi
दुर्ग में भाजपा नेता के खेत में अफीम की अवैध खेती पकड़े जाने के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल मौके पर पहुंचे। भारी संख्या में ग्रामीण भी खेत में पहुंच गए, जिन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान दोनों में झूमाझटकी हो गई। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं भाजपा ने बीजेपी नेता को सस्पेंड कर दिया है। दुर्ग: अफीम की खेती करने वाला बीजेपी नेता सस्पेंड
07 Mar 2026 08:22AM,by: Mahak Qureshi
होली के जश्न के दौरान शुरू हुए झगड़े में 26 साल के एक लड़के की मौत के बाद दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में तनाव फैल गया। इस घटना के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए, जिसमें सैकड़ों लोग उत्तम नगर पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हुए और न्याय की मांग की। दिल्ली : उत्तम नगर इलाके में तनाव, सड़कें जाम, गाड़ियां जलाई
07 Mar 2026 06:31AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








