छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया. बच्चों को लेने जा रहे दो स्कूल बसों के बीच टक्कर हो गई. जिससे एक बस पलटते हुए खेत में जा गिरी. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने खेत में पलटे बस से बच्चों को बाहर निकाला. गनीमत रही कि बच्चों को मामूली चोटें आई. एक बच्ची को गंभीर चोट आई जिसे कुकदूर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। कवर्धा में निजी स्कूल बसों की टक्कर में कई बच्चे घायल
16 Aug 2022 06:42AM,by: Imran Khan
राजधानी रायपुर में जमीन कारोबारी पर पेट्रोल बम से हमले की कोशिश की गई है, जानलेवा हमला किए जाने की घटना के बाद कारोबारी और उसका परिवार दहशत में है। इधर घबराए कारोबारी ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक ओर रायपुर पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दावा कर रही थी तो वहीं दूसरी ओर इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए।
16 Aug 2022 06:42AM,by: Imran Khan
राजधानी रायपुर से 80 किलोमीटर की दूर स्थित जतमई घटारानी वॉटरफाल उफान पर है। कुछ दिनों से यहां पानी की हल्की फुहार देखने को मिल रही थी। तीन दिनों में रायपुर और गरियाबंद जिले में हुई बारिश की वजह से यह झरना विशाल रूप ले चुका है। बदले हुए रूप को देखने यहां बड़ी तादाद में लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में जान जोखिम में डालकर लापरवाही की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। हालांकि गरियाबंद पुलिस की तैनाती वहां की गई है। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी होने की वजह से सोमवार को यहां हजारों पर्यटक पहुंचे। लोगों की भीड़ झरने के बेहद करीब जा पहुंची। सेल्फी लेने और झरने के पानी के साथ वीडियो बनवाने के चक्कर में लोग फिसलन भरी चट्टानों में पानी के करीब पहुंच गए। मंदिर के भीतर सीढ़ियों पर भी पानी भरा हुआ है। सेल्फी के चक्कर में यहां दो साल पहले हादसे में एक युवक बुरी तरह से घायल हो चुका है। झरने में जल स्तर बढ़ने की वजह से यहां लोगों का तांता लग रहा है । उफान पर 'घटारानी,झरने ने लिया विकराल रूप, मंदिर में घुसा पानी
16 Aug 2022 06:42AM,by: Imran Khan
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने ट्वीट किया, "100 साल पहले मेरे पिता बाबू जगजीवन राम को सवर्ण हिंदुओं के लिए बने घड़े से स्कूल में पानी पीने की मनाही थी..आज नौ साल के दलित लड़के की हत्या कर दी गई है। वही कारण।" उन्होंने कहा, "आजादी के 75 साल बाद भी जाति व्यवस्था हमारी सबसे बड़ी दुश्मन है।"
16 Aug 2022 06:20AM,by: Babuaa Desk
महाराष्ट्र के नवनियुक्त सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि फोन कॉल प्राप्त करते समय सरकारी कर्मचारियों द्वारा "हैलो" के बजाय "वंदे मातरम" का उपयोग करना कोई फरमान नहीं था, बल्कि यह सिर्फ एक सुझाव था। उनका स्पष्टीकरण राकांपा नेताओं अजीत पवार और छगन भुजबल और रजा अकादमी के प्रमुख मुहम्मद सईद नूरी की आलोचना के बाद आया।
16 Aug 2022 06:15AM,by: Babuaa Desk
आईएमडी ने राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात में बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। 18 और 19 अगस्त को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में और 19 अगस्त को झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। इस बीच, 18 अगस्त को हिमाचल प्रदेश और 18 और 19 अगस्त को उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है।
16 Aug 2022 06:07AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







