टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

उनके अनुसार, ''आज का भारत 'होता है, चलता है, ऐसे ही चलेगा' वाली मानसिकता से बाहर निकल चुका है. आज भारत ‘करना है,’ ‘करना ही है’ और ‘समय पर करना है’ का संकल्प रखता है. भारत अब तत्पर है, तैयार है, अधीर है. भारत अधीर है, प्रगति के लिए, विकास के लिए. भारत अधीर है, अपने सपनों के लिए, अपने सपनों की सिद्धि के लिए.'।।।' नरेंद्र मोदी ने भारत और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, ''आज भारत के हर गांव तक बिजली पहुंच चुकी है. आज भारत का लगभग हर गांव सड़क मार्ग से जुड़ चुका है. आज भारत के 99 प्रतिशत से अधिक लोगों के पास खाना बनाने के लिए स्वच्छ गैस कनेक्शन है. आज भारत का हर परिवार बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ा हुआ है.' विकास के लिए अधीर है भारत'- पीएम मोदी

27 Jun 2022 12:53AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

शेयर बाजारों का रुख इस सप्ताह वैश्विक रुझानों, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और विदेशी संस्थागत निवेश की चाल से प्रभावित होगा। इसके साथ ही विशेषज्ञों ने कहा कि मासिक वायदा सौदों के पूरा होने के चलते भी बाजार को अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंनेस्वास्तिका इंवेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ''वैश्विक बाजारों में सुधार और जिंस कीमतों में कमी के कारण दो सप्ताह की तेज गिरावट के बाद भारतीय बाजार निचले स्तरों से उबरने में कामयाब रहे। ऐसा लगता है कि ये सुधार आगे जारी रह सकता है और हम इक्विटी बाजारों में आने वाले दिनों में एक अच्छी तेजी की उम्मीद कर सकते हैं।'' मीणा ने कहा, ''वायदा सौदों के पूरा होने के अलावा ऑटो बिक्री के मासिक आंकड़ों और मानसून की प्रगति भी बाजार के लिहाज से महत्वपूर्ण है।'' उन्होंने कहा कि कच्चे तेल, रुपये की चाल और एफआईआई का रुख, अन्य महत्वपूर्ण कारक होंगे। कहा कि रुपये में उतार-चढ़ाव और मानसून की प्रगति पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।

27 Jun 2022 12:51AM,
by: Imran Khan