उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर (नव संकल्प शिविर ) में बुलाई गई एक बैठक में सभी नेताओं ने राहुल गांधी को फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने को लेकर मांग उठाई। सूत्रों के अनुसार- नेताओं की मांग के बाद सोनिया गांधी ने सभी राज्यों के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों, प्रभारियों, प्रतिपक्ष के नेताओं की शनिवार को बैठक बुलाई। उम्मीद जताई जा रही है कि कल कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल की ताजपोशी कर दी जाएगी।
14 May 2022 11:51AM,by: Imran Khan
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने देश में मौजूदा आर्थिक स्थिति के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि केंद्र स्थिति से निपटने के तरीकों पर "अनजान" है। चिदंबरम ने कहा, "धीमी वृद्धि दर मौजूदा सरकार की पहचान है।" उन्होंने आगे कहा कि केंद्र पेट्रोल, डीजल पर उच्च करों और उच्च प्रशासित कीमतों से मुद्रास्फीति को बढ़ा रहा है।
14 May 2022 11:32AM,by: Babuaa Desk
पंजाब विश्वविद्यालय के पास एक सड़क दुर्घटना के बाद एक कार चालक की पिटाई करने के आरोप में पंजाबी गायक कमल खैरा और एक अन्य व्यक्ति को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। हार्दिक अहलूवालिया ने आरोप लगाया कि जब वह अपनी कार में अपने दोस्तों के साथ घर जा रहे थे, तो खैरा की तेज गति से चलाई गई कार बिना हॉर्न बजाए आए और उनकी कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद उनके साथ मारपीट की गई।
14 May 2022 11:32AM,by: Babuaa Desk
दक्षिणपंथी समूह श्री राम सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने शुक्रवार को कर्नाटक में अवैध गिरजाघरों को बुलडोजर से गिराने और धर्मांतरण के खिलाफ कड़े कानून की मांग की। उन्होंने दावा किया कि हर दिन "बल और छल" से हजारों हिंदुओं को ईसाई धर्म में परिवर्तित किया जा रहा है। इससे पहले, राज्य मंत्रिमंडल ने धर्मांतरण विरोधी विधेयक पारित किया और इसे प्रभावी बनाने के लिए अध्यादेश के रास्ते का इस्तेमाल किया।
14 May 2022 10:28AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ में जनजाति सुरक्षा मंच ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक पत्र लिखकर धर्मांतरण करने वाली जनजातियों का आरक्षण खत्म करने की मांग की है। जनजाति सुरक्षा मंच के प्रांतीय संयोजक भोमराज नाग ने कहा कि, ऐसे लोग जो आदिवासी धर्म और संस्कृति को छोड़कर दूसरे धर्म में जाते हैं, तो उन्हें आरक्षण का लाभ न दिया जाए। मूल आदिवासियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाता है। जबकि धर्मांतरण किए लोग आरक्षण में हिस्सा ले लेते हैं। इसका मूल आदिवासियों को बहुत नुकसान होता है।
14 May 2022 10:28AM,by: Imran Khan
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2022 का परिणाम घोषित किया। हाई स्कूल कक्षा 10वीं में रायगढ़ की सुमन पटेल और कांकेर की सोनाली बाला ने 98.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में टाप किया है। कक्षा 10 वीं की टाप 10 सूची में कुल 71 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार हायर सेकेण्डरी कक्षा 12वीं में रायगढ़ की कंुती साव ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। टाप 10 की सूची में स्थान प्राप्त करने में 22 विद्यार्थी सफल हुए हैं।
14 May 2022 10:26AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






