लखीमपुर खीरी हिंसा में आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच ऑफिस में पुलिस के सामने पेश हो गया है. अब किसानों की मौत के मामले में आशीष से पूछताछ की जाएगी. आशीष मिश्रा के कानूनी सलाहकार अवधेश कुमार ने कहा कि हम नोटिस का सम्मान करेंगे और जांच में सहयोग करेंगे. आशीष मिश्रा आज पुलिस के सामने पेश होंगे. यूपी पुलिस ने मिश्रा को लखीमपुर मामले में तलब किया है.
09 Oct 2021 05:48AM,by: Imran Khan
रवीन्द्र जैन, उस शख्सियत का नाम है जिनके गुणों का बखान जितना काम किया जाए कम है. 28 फरवरी 1944 में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में जन्में रवीन्द्र सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर के थे. शनिवार को रवीन्द्र जैन की पुण्यतिथि है. 9 अक्टूबर 2015 को 71 वर्ष की उम्र में वे हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चले गए.
09 Oct 2021 05:23AM,by: Imran Khan
एक बार फिर 20 हजार से कम दैनिक मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 19,740 नए मामले दर्ज किए गए हैं। दो दिनों के भीतर ही कोरोना के दो हजार मामले कम हुए हैं। इससे पहले गुरुवार को 21 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे। पिछले 24 घंटे में 23,434 लोगों ने बीमारी को मात दी है, जबकि 245 लोगों की मौत हुई। वहीं, कोरोना के एक्टिव केसों में भारी कमी आई है। 2,36,643 एक्टिव केस के साथ ही अबतक देश में मिले कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3.39 करोड़ के पार पहुंच गई । कोरोना के सक्रिय मामले 206 दिनों बाद सबसे कम हैं।
09 Oct 2021 05:23AM,by: Naveen kumar sahu
दिल्ली सरकार के स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी जिन्होंने कोविड -19 वैक्सीन की एक भी खुराक नहीं ली है, उन्हें 16 अक्टूबर से कार्यस्थल पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अनुसार, शिक्षकों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं सहित दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारियों को तब तक "छुट्टी पर" माना जाएगा, जब तक कि वे कम से कम एक शॉट नहीं लेते।
09 Oct 2021 04:30AM, by: Babuaa Desk
इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को इस सप्ताह दूसरी बार आउटेज का सामना करना पड़ा।
डाउनडेटेक्टर, एक साइट जो इंटरनेट पर आउटेज की रिपोर्ट की निगरानी करती है, ने कहा कि इस ऐप में आउटेज कुछ वैश्विक उपयोगकर्ताओं के लिए रिपोर्ट किए गए थे। इस सप्ताह दूसरी बार डाउन हुए इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप
09 Oct 2021 04:30AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




