लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर तमाम विपक्षी दलों के नेता लगातार पीड़ितों के परिवार से मुलाकात करने पहुंच रहे हैं. इस बीच पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी शुक्रवार लखीमपुर खीरी पहुंचे. जहां उन्होंने मृतक किसान लवप्रीत और पत्रकार रमन कश्यप के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान सिद्धू ने फिर मंत्री अजय मिश्रा टेनी पर कार्रवाई की बात दोहराई. लखीमपुर खीरी हिंसा अपडेट : नवजोत सिंह सिद्धू धरने पर बैठे
09 Oct 2021 01:08AM,by: Imran Khan
आईपीएल 2021 के अपने आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एक करीबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया. दिल्ली ने जीत के लिए बैंगलोर के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में बैंगलोर ने आखिरी गेंद पर श्रीकर भरत के सिक्सर की मदद से लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस नतीजे के बाद दिल्ली ने सबसे ज्यादा 20 पॉइंट्स और पहले स्थान के साथ लीग स्टेज खत्म की. वहीं जीत से बैंगलोर को 2 पॉइंट्स और मिले और उसने भी चेन्नई के बराबर 18 पॉइंट्स जुटा लिए, लेकिन नेट रनरेट के कारण टीम लगातार दूसरे साल तीसरे स्थान पर रही.
09 Oct 2021 01:08AM,by: Imran Khan
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक बार फिर आतंकी हमले की खबर सामने आई है. इस बार हमला श्रीनगर पुलिस टीम पर किया गया है. बताया जा रहा है कि हमले के बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें एक आतंकी ढेर हो गया है. हमला श्रीनगर के रामबाग में हुआ है. पुलिस कार्रवाई में एक आतंकी मार गिराया गया है हालांकि दूसरा आतंकी भागने में कामयाब रहा. आतंकी के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है.
09 Oct 2021 01:08AM,by: Imran Khan
देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यन ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. केवी सुब्रमण्यन ने ट्वीट कर कहा कि मैंने अपना 3 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद शिक्षा जगत में वापस लौटने का फैसला किया है. साथ ही कहा कि राष्ट्र की सेवा करना एक परम सौभाग्य रहा है और मुझे अद्भुत समर्थन और प्रोत्साहन मिला है. केवी सुब्रमण्यन ने अपना पूरा बयान ट्विटर पर पोस्ट किया है और साथ ही पीएमओ इंडिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पीआईबी इंडिया को टैग किया है. देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यन का पद से इस्तीफा
09 Oct 2021 01:08AM,by: Imran Khan
हैदराबाद और पुणे के बीच एक ट्रेन यात्रा में 25 वर्षीय महिला से कथित रूप से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने मुंबई के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के 35 वर्षीय पुलिस अधीक्षक को गिरफ्तार किया। महिला ने शिकायत की कि आरोपी ने उसे गलत तरीके से छुआ और उसके बैग से अंडरगारमेंट्स भी उतार दिए। एनसीबी अधिकारियों ने कहा कि वह पिछले कई महीनों से चिकित्सा अवकाश पर थे।
08 Oct 2021 10:57AM,by: Babuaa Desk
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने संकेत दिया है कि वह भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा बच्चों के लिए टीके लगाने की मंजूरी के बाद ही शहर में छोटे बच्चों का टीकाकरण करने के लिए तैयार है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में, शहर के नागरिक निकाय ने कहा कि उसे किसी बुनियादी ढांचे के उन्नयन की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि यह शहर के किशोरों को टीका लगाने के लिए तैयार है।
08 Oct 2021 10:57AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





