नई दिल्ली: भारत में पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में कोरोना मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। सोमवार बीते दिन में 42,909 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि ये आंकड़ा पिछले दिन के मुकाबले घटा है।
30 Aug 2021 08:09AM,by: Naveen kumar sahu
कृष्ण कैसे किसी एक के हो सकते है? कृष्ण तो बाल है गोपाल है,सखा है, प्रेम है, बंधुत्व है,मार्गदर्शक है, गुरु है गोविंद है, प्रबंध है और न जाने क्या क्या है।इतने विराट कि उनके तेज़ को देखा नही जा सकता इतने पराक्रमी कि अकेले ही महाभारत हरा जीता सकते है बिना किसी अस्त्र शस्त्र उठाये बगैर? ऐसे में व्यक्तिगत कृष्ण की बात असहज लग सकती है और लगना भी चाहिए। मेरे लिये कृष्ण एक सहज उपलब्ध व्यक्ति भी औऱ व्यक्तित्व भी।हर व्यक्ति के जन्म के साथ ही कृष्ण का जन्म होता है क्योंकि जितने भी भगवान को हमने जाना है सुना है वे सम्पूर्ण व्यक्ति थे उनके कार्य ही इतने सराहनीय हुए होंगे कि वे ईश्वर स्वरूप बन गए होंगे लेकिन कृष्ण तो जन्मे भी और बड़े भी हुए।वे नटखट भी थे और परिस्थितियों को भांपने वाले थे। एक बच्चा जितनी शरारत कर सकता है उतना उन्होंने भी किया। संदीपन के शिष्य बने तो आदर्श विद्यार्थी बनने के साथ सहपाठी भी बने। मित्रता की तो निभाया।प्रेम किया तो संदर्भ बदल दिया।प्रेम में समानता तो होती है लेकिन सद्भावना की मिसाल उन्होंने कायम की। प्रेम में निश्छलता उनका गुण रहा इस कारण वे देवकी, यशोदा राधा,मीरा,सुभद्रा, द्रोपदी सहित रुक्मिणी जैसी महिलाओ के आदर्श भी रहे।
दुनियां में उनके जैसा प्रबधंक कोई नही रहा। वे युद्ध मे भी शांति के अंतिम अवसर की संभावना को टटोलते रहे।युद्ध अनावश्यक लगा तो युद्ध छोड़ दिया। सहायता के लिए वे समग्र रहे। सबकी मदद की। यही कारण था कि वे कौरव पांडव को अपने दरबार से खाली हाथ न जाने नहीं दिया वे सशक्त थे लेकिन अशक्त सुदामा हो द्रोपदी या भीष्म या द्रोण या कर्ण या कुंती सभी को मौके पर मदद कर वे सभी के तारणहार बने
।युद्ध की अपरिहार्यता पर वे सारथी बने और मार्गदर्शक भी। नीति भी सिखाया अनीति भी । युद्ध शक्ति से नहीं बुद्धि भी जीता जाता है।
ऐसे कृष्ण तो सभी के है
मेरे कृष्ण इन सबसे जुदा है।मेरे कृष्ण मुझे सामर्थ्य देते है।मेरा अपना मानना है हर व्यक्ति का अपना कुरुक्षेत्र होता है।हर व्यक्ति खुद में एक महाभारत लड़ता है।हर व्यक्ति के भीतर एक महाभारत चलता है,हर व्यक्ति के इर्दगिर्द भीष्म,द्रोण कर्ण विदुर होते है, तो धृतराष्ट्र,शकुनि दुर्योधन, अस्वस्थामा, जयद्रथ , दुःशासन भी होते है। इन सबसे दो चार होना पड़ता है। मेरे कृष्ण मेरे साथ होते है।प्रबंधन के साथ, प्रबंधक बनकर
सभी को मेरे कृष्ण जन्म की शुभकामनाएं मेरे कृष्ण!
30 Aug 2021 07:00AM, by: Babuaa Desk
पाकिस्तान के नेता शहबाज शरीफ ने कहा है कि विपक्षी गठबंधन "नकली और भ्रष्ट" सरकार से छुटकारा पाने के लिए "समर्थकों के समुद्र" के साथ इस्लामाबाद तक मार्च करेगा क्योंकि उन्होंने कराची में एक विशाल रैली के दौरान प्रधान मंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की थी। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) या पीएमएल-एन के अध्यक्ष शरीफ ने रविवार को कहा, "हम महंगाई को खत्म करने और इस नकली और भ्रष्ट सरकार को राजनीतिक रूप से दफनाने के लिए हजारों लोगों के साथ [इस्लामाबाद] जाएंगे।" रैली का नेतृत्व फजलुर रहमान करेंगे।
30 Aug 2021 04:57AM,by: Babuaa Desk
टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में भारत की पैरा शूटर अवनि लेखरा ने इतिहास रच दिया है.अवनि ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 इवेंट में नया पैरालिंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड पर निशाना साधा है. अवनि ने कुल 249.6 का स्कोर बनाया जो की पैरालिंपिक खेलों का नया रिकॉर्ड है. चीन की सी झांग ने इस इवेंट का सिल्वर मेडल जबकि यूक्रेन की इरीना स्खेतनिक ने कांस्य पदक अपने नाम किया.
30 Aug 2021 03:21AM,by: Imran Khan
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) 31 अगस्त से 3 सितंबर के बीच केंद्र सरकार द्वारा घोषित नई राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन पर देश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की योजना बना रही है।
कुछ दिनों पहले, भारतीय युवा कांग्रेस ने एनएमपी शुरू करने वाली भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ शास्त्री भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था।
30 Aug 2021 02:35AM, by: Babuaa Desk
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि संयुक्त कमानों के निर्माण और उनके कार्यान्वयन पर चर्चा अच्छी और तेजी से आगे बढ़ रही है, यह दर्शाता है कि थिएटर मॉडल पर हितधारकों के बीच मतभेदों को दूर किया जा रहा है और भारत थिएटर कमांड स्थापित करने के लिए तैयार है। 'थिएटर कमांड पर चर्चा अच्छी प्रगति कर रही है': राजनाथ सिंह
30 Aug 2021 02:35AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






